वधू - वर फॉर्म

तैलिक साहू महासभा ने मंगरोला का किया स्वागत

14 April 2023 Rathod Teli Sahu Samaj 107 views

     भीलवाड़ा - राजस्थान प्रांतीय तैलिक साहू महासभा की ओर से महासभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सरकार में स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र में सदस्य सत्यनारायण मंगरोला का भीलवाड़ा आगमन पर स्वागत किया गया। स्वागत कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देवराज तेली व पूर्व भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री गोपाल तेली के नेतृत्व में सर्किट हाउस में किया गया। साहू महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने मंगरोला से सरकार में शीघ्र ही तेल घाणी बोर्ड बनाने की मांग की है। उन्होंने सरकार से बोर्ड गठन कराने का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधि मंडल में महासभा के प्रदेश महामंत्री आत्माराम लाइवाल, समाज के भामाशाह मोहन पहलवान, ओमप्रकाश तेली, बद्री आसरवा, मुकेश मांदरिया, प्रताप तेली, महावीर साहू, राजू दिया, नारायण तेली, राकेश अगवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा अगवाल, संपत देवी पण्डियार, छोटीया साहू, कंचन देवी राठौर, सूरज आदि ने स्वागत किया।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

हेमू तेली विक्रमादित्य आखिरी हिंदु राजा - Last Hindu King Hemu Vikramaditya (Teli)| Mughals vs Hemu