Bride / Groom Form

23 को मनाएंगे भामाशाह जयंती - गढ़वा राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन

14 April 2023 Teli Samaj Jharkhand 123 views

    गढ़वा राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन गढ़वा की बैठक जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता की अध्यक्षता में शनिवार को हुई। इसमें आगामी 23 अप्रैल 2023 को भामाशाह जयंती भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही इसके लिए एक प्रतिनिधिमंडल बनाकर के देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी यशोदाबेन, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो, बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, पलामू प्रमंडल के नेता रामदास साहू को इस कार्यक्रम में आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। इसमें संगठन द्वारा छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश के समाज से जुडे वरिष्ठ नेता, समाजसेवी को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए बैठक 9 अप्रैल 2023 से टंडवा में रखा गया है।

danveer bhamashah Jayanti     वहां पर गढ़वा जिला के सभी प्रखंड से तेली साहू समाज के लोग उपस्थित होकर भामाशाह जयंती मनाने के लिए अंतिम रूप पर चर्चा होगी। बैठक में संरक्षक सरजू प्रसाद गुप्ता, डा राकेश रंजन गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, मानिकचंद प्रसाद, मुकेश कुमार गुप्ता, विशेश्वर प्रसाद, संत कुमार, रामचंद्र प्रसाद, सुनील कुमार गुप्ता, टिंकू गुप्ता, लखन प्रसाद गुप्ता, डा. सोनू गुप्ता, विशाल कुमार, सुधीर कुमार गुप्ता, रूपेश कुमार गुप्ता, मनोज प्रसाद गुप्ता, सूरज कुमार गुप्ता, ड्रा. आलोक कुमार, अजीत कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार गुप्ता, नीलू गुप्ता, बसंत गुप्ता, नाथन शाह, आनंद कुमार कृष्णा, विक्की कुमार गुप्ता, सोनू गुप्ता, दिनेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

तेल घाणी, तेल घाणा