वधु - वर फॉर्म

मां कर्मा बाई की जंयती पर निकली भव्य शोभायात्रा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत

17 April 2023 Rathod Teli Sahu Samaj 50 views

     छोटीसादड़ी - श्रीकृष्ण की परम उपासक भक्त शिरोमणि मां कर्माबाई जयंती के अवसर पर साहू, तैलिक समाज के तत्वाधान में और प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों की मौजूदगी में जिला स्तरीय विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा के दौरान नगर वासियों द्वारा आरती व पुष्प वर्षा के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया गया। साहू समाज द्वारा मां कर्माबाई जयंती को लेकर शनिवार शाम को भव्य वाहन रैली निकाली गई। वहीं रविवार को सुबह से ही विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न हुए। इसके उपरांत एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सबसे आगे अश्व सवार धार्मिक ध्वज लिए चल रहे थे । उनके पीछे धार्मिक धुन बजाते बैंड बजे चल रहे थे ।

Chhoti Sadri Maa Karma bai ki Jayanti per Nikali Bhavya Shobha Yatra    समाज के वरिष्ठ श्वेत वस्त्र धारण किए हुए माता कर्मा की जय जयकार लगाते हुए चल रहे थे । उनके पीछे ढोल नगाड़ों की थाप पर युवा मंडल के युवा नृत्य करते और बैण्ड बाजों की धुनों पर भगवा ध्वज लहरा रहे युवाओं की टोली चल रही थी। उनके पीछे डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए युक्तियां और उनके पीछे लाल रंग की चुनर धारण किये महिलाएं मंगलगीत गाती चल रही  । उनके पीछे तेल निकालने की पारंपरिक गाणी उसके बाद भगवान चारभुजा नाथ की झांकी उसके पीछे मां कर्माबाई के स्वरुप शोभायमान हो रहे थे और अंत में करमा बाई कृष्ण और अन्य की झांकियां चल रही थी। शोभा यात्रा खिड़की दरवाजा के अंदर स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई जो धोलापानी दरवाजा सेठ जी की हवेली शीतला माता मंदिर जूना बाजार होते हुए चारभुजा जी मंदिर जैन मंदिर सदर बाजार अन्नपूर्णा बाजार होते हुए नीमच दरवाजे बाहर पहुंची उसके बाद पुराना अचलपुरा रोड होते हुए अंत में आशीर्वाद भवन में पहुची जहां विधि विधान से शोभायात्रा का समापन कि या गया। यात्रा के दौरान नगर के बजरंग दल सहित विभिन्न धार्मिक संगठन और सामाजिक संगठनों के साथ साथ प्रमुख राजनीतिक दलों ने भी पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया और मां करमा बाई की आरती उतारी गई। शोभा यात्रा को लेकर नगर को तोरण द्वार से सजाया गया, जगह- जगह स्वागत द्वार और बैनर लगाए गए, वही लोगों ने भी शीतल पेय पिलाया, ठंडा पदार्थ और कुल्फियां वितरण की। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में साहू, तैलिक समाज के समाजजन और महिलाएं मौजूद थी। शोभायात्रा के बाद आशीर्वाद भवन में विभिन्न आयोजन आयोजित हुए ।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Amravati Teli Samaj Gunvant Vidyarthi Satkar