Bride / Groom Form

सकल तैलिक साहू राठौर महासंगठन मप्र की आम सहमति से मीडिया प्रभारी मनोनीत किये गए संतोष राज

17 April 2023 Sahu Teli Samaj 105 views

     भोपाल - सकल तैलिक साहू साहू राठौर महा संगठन मप्र की विशेष बैठक भोपाल के होटल 9 मसाला भोपाल हाट एमपी नगर में सम्पन्न हुई। जिसमे महासंगठन के सहयोगी संघटनो के अध्यक्ष और अन्य सदस्यो की विशेष उपस्थिति में सर्व सम्मति से संतोष राज साहू को प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनीत किया। इस बैठक में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं रथयात्रा संयोजक श्री रवि करण साहू जबलपुर, श्री गुलाब गोली (रथयात्रा प्रदेश प्रभारी लखनादोन), मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा के अध्यक्ष श्री ताराचंद साहू बाड़ी और श्री रमेश साहू बैरसिया, अखिल भारतीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रमेश साहू विदिशा, श्री कपिल साहू (पार्षद) और श्री द्वारका दास राठौर, भारतीय तैलिक साहू राठौर महा सभा के महामंत्री श्री नरेंद्र साहू डबरा और कार्यवाहक अध्यक्ष श्री सत्येंद्र साहू दमोह, पदम वंशीय राठोर महासभा श्री राजकुमार राठोर इंदौर, भारतीय साहू राठौर महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश सिलन्न साहू, साहू वैश्य महासभा के श्री लक्ष्मी नारायण साहू और श्री दिनेश साहू इंदौर, मप्र साहू समाज से डा काशी राम साहू, राठौर क्षत्रिय सभा से विष्णु साहू (पूर्व पार्षद), और रघुनंदन राठौर, इन सभी ने सकल तैलिक साहू राठौर महासंगठन की बैठक में सर्व सम्मति संतोष राज साहू को प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनीत किया। साथ ही साथ जबलपुर 17 मार्च 2022 से हेलीकॉप्टर के द्वारा प्रारंभ की गई जगन्नाथ स्वामी माता कर्मा देवी दुर्गादास राठौर समाजिक जन जागृति रथ यात्रा, जोकि मध्य प्रदेश के 52 जिलों से होते हुए 2 अप्रैल 2023 को जंबूरी मैदान भोपाल में समापन हुआ, इस रथ यात्रा को सोशल मीडिया के माध्यम से जन जन तक संदेश पहुंचाने में महत्त्वपूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिए सम्मान पत्र देकर उन्हें सम्मानित भी किया गया। बैठक में उपस्थित सभी संगठनों के अध्यक्षों एवं विशिष्ट सदस्यों को संतोष राज ने प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनीत किये जाने पर हृदय की गहराई से धन्यवाद एवं साधुवाद दिया, उन्होंने सभी को विश्वास दिलाया कि उनके दिए गए दायित्वों का वो संपूर्ण रूप से निर्वाहन करेंगे ।

Santosh Raj nominated as media in-charge with the consensus of Shakal tailik Sahu Rathore Maha Sangathan Madhya Pradesh

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

तेली समाज को बदनाम आपमानीत करने का नया षंडयंत्र ? कोल्हू / तेल घाणा की सच्चाई क्या है ? | Teli Samaj