वधू - वर फॉर्म

तेली समाज की अनूठी पहल बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज

17 April 2023 Rathod Teli Sahu Samaj 157 views

    भीलवाड़ा - आसींद उपखंड क्षेत्र की बोरेला पंचायत के प्रतापपुरा गांव में बेटा- बेटी एक समान प्रथा को बढ़ावा देने के लिए तेली समाज के बंधुओं ने संकल्प लिया । प्रतापपुरा निवासी धनी देवी के पति सोहन लाल साहू की मृत्यु 25 फरवरी 1986 को हो गई थी । तब उनकी एकमात्र पुत्री लहरी देवी साहू का बचपन अपनी मां के साए में बीता । गत 12 अप्रैल को पंडित घनश्याम प्रकाश सिरोठा सोडार ने विधि-विधान मंत्रोच्चार के साथ पगड़ी का दस्तूर बेटी लहरी देवी को किया। गढ़बोर चारभुजा नाथ का बेवाण आसींद लाया गया। मंगलवार रात रामकुमार मालुणी पार्टी ने भजनों की प्रस्तुति दी । इस मौके पर साहू समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष डालचंद सेहतवाल, हीरालाल, मदनलाल, गोपाल सुवासिया, गोपालपुरा महादेव सोडार, गोपी जयनगर, मेघराज दांतड़ा, मोहन कुंदन किशनगढ़, मोहनलाल मधु पन्ना प्रतापपुरा एवं गढ़बोर चारभुजा नाथ के पुजारी मौजूद रहे । इस मौके पर मनीष व जानकी लाल को भी लहरिया बंधाया ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

राजिम भक्तिन माता की जीवन कथा | Rajim bhaktin Mata History