Bride / Groom Form

सारणी साहू समाज द्वारा भक्त शिरोमणि मां कर्मा जयंती समारोह का सफल आयोजन

20 April 2023 Teli Samaj Maharashtra 101 views

उत्कृष्ट सामाजिक गतिविधियों के लिए...

साहू समाज अध्यक्ष लखन साहू को मिला समाज गौरव सम्मान

     सारणी । साहू समाज समिति सारणी के तत्वावधान में आज सोमवार को साहू समाज की अधिष्ठात्री देवी भक्त शिरोमणि मां कर्मा जयंती समारोह का आयोजन सुपर एफ कॉलोनी शिव मंदिर के पास वृद्ध आश्रम के सामने आयोजित की गई। इस समारोह में अतिथि के रूप में विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रहलाद साहू, राष्ट्रीय मंत्री गोपाल साहू, साहू समाज अध्यक्ष सारणी लखन साहू, ग्रामीण इकाई जिलाध्यक्ष अजय जीतपुरे, राजू साहूकांवला, प्रदीप साहू शाहपुर, धनाराम साहू, पूनम साहू, प्रेम लाल साहू, बाबूलाल साहू, राधेश्याम साहू, विजय साहू घोड़ाडोंगरी उपस्थित थे। अतिथियों ने साहू समाज की अधिष्ठात्री देवी मां कर्मा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माला अर्पण कर जयंती
समारोह का शुभारंभ किया। इस समारोह में समाज के सेवानिवृत्त सैनिकों एवं समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया।

Sarni Sahu Samaj Madhya Pradesh Bhakt Shiromani Maa Karma Jayanti samaroh     इस समारोह में भक्त शिरोमणि मां कर्मा जयंती मंदिर निर्माण के लिए पूजन किया गया । इस समारोहमें साहू समाज अध्यक्ष लखन साहू ने कहा कि आने वाले समय में सारनी नगर में अनेकानेक सामाजिक गतिविधियों के आयोजन किए जाएंगे । राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रहलाद साहू ने कहा कि सामाजिक एकता से समाज का विकास किया जा सकता है। राष्ट्रीय मंत्री गोपाल साहू ने कहा कि जिले में सभी कर्मा मंदिर आने वाले समय में मां कर्मा शक्तिपीठ के रूप में स्थापित किए जाएंगे।

    ग्रामीण जिलाध्यक्ष अजय जीतपुरे ने बताया कि अगले माह मई में साहू समाज का सामूहिक विवाह समारोह बैतूल गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में उत्कृष्ट सामाजिक गतिविधियो के लिए लखन साहू सारणी को जिला स्तरीय समा गौरव सम्मान प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में सहयोग प्रेम लाल साहू, पूनम साहू, नंद किशोर साहू, जगदीश साहू,रामदास साहू, मुन्ना लाल साहू, देवमन साहूका रहा ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Osmanabad Teli Samaj gunavantha vidyarthi satkar