वधू - वर फॉर्म

भामाशाह जयंती की तैयारी को लेकर तैलिक साहू महासभा ने किया दौरा

21 April 2023 Sahu Teli Samaj 122 views

     जमशेदपुर। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा द्धारा 23 अप्रैल को साकची भामा साह चौक (एमजीएम चौक) में महान दानवीर भामाशाह जी की जयंती समारोह को स्वाभिमान दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया जायेगा। जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं । इसी क्रम में कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारियों ने बागबेड़ा लाल बिल्डिंग, गड़ाबासा, भुइयांडीह, मानगो एवं अन्य क्षेत्र का दौरा कर समाज के लोगों को एकजूट होकर अपनी ताकत दिखाने के लिए आमंत्रित किया हैं। इस दौरान मुख्य रूप से महिला अध्यक्ष पूजा साहू, रीता साहू, रेनू गुप्ता, लक्ष्मी साहू, सीमा साहू सुनीता साहू रानी गुप्ता, जानकी गुप्ता, सत्यदेव प्रसाद आदि मौजूद थे। इस संबंध में राकेश साहू ने बताया कि 23 अप्रैल को सुबह 10 बजे एग्रीको मैदान से बाइक रैली जुलूस की शक्ल में निकलेगा । भालुबासा, बाराद्वारी, साकची बड़ा गोल चक्कर होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचेगा। कार्यक्रम में भामाशाह जी के जयंती पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, तेली समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू, सांसद विद्युत वरण महतो, समाजसेवी रवि जायसवाल आदि उपस्थित रहेंगे ।

Tailik Sahu Mahasabha visited for the preparation of Bhamashah Jayanti

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Aali Bhakta Shrestha Shri Sant Santaji maharaj jagnade Marg Naamkaran