वधू - वर फॉर्म

29 अप्रैल को बिहार मै राजकीय स्तर पर मनाई जाएगी दानवीर भामाशाह की जयंती - तेली साहू समाज में हर्ष का माहौल

22 April 2023 Sahu Teli Samaj 210 views

     कोढ़ा - तेली जाति को अति पिछड़ा वर्ग में शामिल करने को लेकर दानवीर भामाशाह जी की जयंती राजकीय स्तर पर मनाने की घोषणा की गई है । तेली साहू सभा युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनिष साहू ने कहा कि इस फैसले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व काल में किया गया हैं जिनका मैं दिल से आभार प्रकट करता हूं । साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा में रणविजय साहू जी द्वारा दानवीर भामाशाह जी की जयंती राजकीय स्तर पर 29 अप्रैल को मनाने की मांग को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को ही स्वीकार किया । हम सभी इस फैसले के लिए साहू समाज सीएम, डिप्टी सीएम और बिहार तैलिक साहू सभा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक रणविजय साहू को भी आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद देता है ।

Danveer Bhamashah Jayanti will be celebrated at state level in Bihar on 29th April - atmosphere of joy in Teli Sahu Samaj

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Samaj Akola Yuvak Sangha Swayamrojgar Margdarshan Shibir