Bride / Groom Form

भामाशाह जयंती को राजकीय सम्मान के साथ मनाने के बिहार सरकार के निर्णय का तैलिक साहू समाज ने किया स्वागत

22 April 2023 Sahu Teli Samaj 113 views

      शिवहर - तैलिक साहू समाज के जिला अध्यक्ष वीरचंद्र प्रसाद वीरू ने बैठक की है। इसमें दानवीर शूरवीर भामाशाह की जयंती को राजकीय सम्मान समारोह के रूप में मनाए जाने की घोषणा पर हर्ष व्यक्त किया गया । वही मुख्यमंत्री के लिए गए निर्णय से जिला के संपूर्ण वैश्य समाज में खुशी का माहौल होने की बात कही है । बैठक में बताया गया कि तैलिक साहु समाज के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक रणविजय साहू ने इसको लेकर सदन में आवाज उठाया था। उसी का परिणाम है कि कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री ने अपनी भावना भामाशाह के प्रति व्यक्त करते हुए 29 अप्रैल को राजकीय सम्मान समारोह आयोजित करने की बात कही । तैलिक महासभा के जिला अध्यक्ष वीरचंद्र प्रसाद वीरू ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्णय से संपूर्ण वैश्य समाज अभिभूत और गौरवान्वित महसूस कर रहा है। मौके पर अशोक साह, रामनाथ सुमन, वीरेंद्र साह, अमीरी लाल साह, रंजीत साह, सज्जन साह, अरुण गुप्ता, नवल किशोर साह आदि मौजूद रहे ।

Tailik Sahu Samaj welcomes Bihar governments decision to celebrate Bhamashah Jayanti with state honors

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Sahu Samaj Jaipur mahila Pratigya