वधु - वर फॉर्म

कांग्रेस ने बनाया तैलिक साहू राठौर समन्वय प्रकोष्ठ, हितेश साहू उदयपुरा होंगे प्रथम प्रदेश समन्वयक

22 April 2023 Rajasthan Teli Sahu Samaj 38 views

    भोपाल - सभी सामाजिक संगठनों ने मिलकर जनजागरण यात्रा के विराम के अवसर पर भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित किए गए सामाजिक महाकुंभ में पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने समाज की 13 जायज मांगों पर अपनी सहमति जताई थी ।... प्रथम चरण में महासंगठन की सातवीं मांग की पूर्ति के लिए प्रदेश कांग्रेस के इतिहास में पहली बार प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू एवम मुख्य सलाहकार रमेश के साहू एडवोकेट के सुझाव पर कमलनाथ ने “तैलिक साहू राठौर समन्वय प्रकोष्ठ "का गठन किया और प्रथम प्रदेश समन्वयक के रूप में उदयपुरा के हितेश साहू अतिरिक्त महासचिव मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा को प्रभार सौंपा। .. नियुक्ति पत्र कमलनाथ ने उनके निवास पर प्रकोष्ठ के प्रभारी जेपी धनोपिया की उपस्थिति में सौंपा। ... इस अवसर पर विशेष रूप से मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा के अध्यक्ष ताराचंद साहू महासंगठन के सभापति एवं तैलिक सभा के मुख्य सलाहकार रमेश के साहू एडवोकेट इटारसी, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू भोपाल, संरक्षक डॉ हेमराज साहू, उपाध्यक्ष महेश साहू सुल्तानपुर, कोषाध्यक्ष विनोद साहू, कार्यालय सचिव शिव प्रसाद साहू, संभागीय अध्यक्ष हरप्रसाद साहू, हीरा साहू किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष लोकेश साहू तेली महासंगठन के जिलाध्यक्ष गिरीश बंटी साहू विशेष रूप से मौजूद रहे ।

Congress made Tailik Sahu Rathore coordination cell Hitesh Sahu Udaipura will be the first state coordinator

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

तेली समाज उत्पत्ति के तीन सिद्धांत - तेली समाज इतिहास | Teli Samaj Caste History | Teli Kshatriya