Bride / Groom Form

संताजी जगनाडे आर्ट गैलरी को निधि मंजूर

30 April 2023 sant santaji maharaj jagnade 87 views

विधायक कृष्णा खोपड़े का सपना होगा साकार

     नागपुर । पूर्व नागपुर के विधायक कृष्णा खोपड़े का सपना जल्द ही साकार होने जा रहा है। राज्य सरकार ने विगत कई वर्षों से निधि के अभाव में रुकी श्री संताजी जगनाडे महाराज आर्ट गैलरी प्रकल्प के लिए ६. २७ करोड़ रुपये मंजूर कर उसे प्रशासकीय मान्यता प्रदान की है।

Fund sanctioned to Santaji Jaganade Art Gallery      उल्लेखनीय है कि विगत जनवरी माह में श्री संत शिरोमणि संताजी जगनाडे महाराज की पुण्यतिथि पर संताजी आर्ट गैलरी का भूमिपूजन समारोह राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने किया था। समारोह में तेली समाज के राष्ट्रीय व प्रादेशिक समाज नेता उपस्थित थे। अब ६.२७ करोड़ की निधि को प्रशासकीय मान्यता मिलने से तेली समाज बंधुओं में खुशी छा गई है। तेली समाज के युवा नेता सुभाष घाटे ने बताया कि समाज के ग्रामीण क्षेत्र के समाजबंधु हों या शहर के सभी को संताजी महाराज आर्ट गैलरी के जरिये सामाजिक व शैक्षणिक प्रगति के लिए फायदा होगा । इसके लिए विधायक कृष्णा खोपड़े ने काफी प्रयास किए, कई बार पत्राचार किया। सुभाष घाटे ने अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा न्यू दिल्ली, श्री संताजी नवयुवक मंडल महाराष्ट्र व समाजबंधुओं की ओर से निधि मंजूर करने के लिए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस व पूर्व नागपुर के विधायक कृष्णा खोपडे का आभार माना है।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

teli samaj Beed gunvant vidyarthi satkar by Jaydutt Kshirsagar