Bride / Groom Form

भारतीय तेली साहू समाज का बनेगा कार्यालय व गेस्ट हाउस

21 May 2023 Rathod Teli Sahu Samaj 116 views

     उल्हासनगरः देश के विभिन्न राज्यों के भारतीय तेली साहू समाज के लोग मुंबई महानगर, उपनगर व आसपास के ग्रामीण इलाकों में बड़े पैमाने पर रहते है। साथ ही में अलग अलग प्रदेश से लोग टाटा अस्पताल, केईएम जैसे बड़े बड़े अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले मरीज के परिवारजनों के पास रहने की व्यवस्था मुंबई में नहीं हो पाती है। अथवा किसी भी काम से दो चार दिन के लिए मुंबई में आये लोगों को रहने की असुविधा होती है। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के राष्ट्रीय युवा कार्याध्यक्ष एस पी गुप्ता ने अस्पताल में इलाज के लिए मरीजों के परिजनों को रहने की व्यवस्था कई बार करवाए है ।

Bhartiya Teli Sahu Samaj office and guest house will be built     तेली साहू समाज के लोगो को रहने की हो रही असुविधा को ध्यान में रखने हुए साहू तेली समाज के लिए कार्यलय व गेस्ट रूम ठाणे से सटे दिवा पूर्व में स्थित साबे गांव में बनाया जा रहा है। यह जानकारी एसपी गुप्ता व उनके सहयोगियों ने दिया है ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

संत संताजी जगनाडे महाराजानां मूठमाती देण्यासाठी वैकुंठातून आवतरले तुकोबाराय | Santaji & Sant Tukaram