वधु - वर फॉर्म

तेली समाज का महासम्मेलन अहमदाबाद में संपन्न

23 May 2023 Rathod Teli Sahu Samaj 26 views

सजातीय जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों की उपस्थिति रही खास मध्य प्रदेश के सामाजिक नेता भी शरीक हुए !

     भोपाल। तेली समाज का महासम्मेलन गुजरात के अहमदाबाद महानगर में संपन्न हुआ। जिसमें देश भर से आए सजातीय जनप्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल हुए। इस बेहद गरिमामय कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के सैकड़ों नेता भी शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि  21 मई को गुजरात के महानगर अहमदाबाद में राष्ट्रीय स्तर का तेली समाज का सम्मेलन संपन्न हुआ । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत के गृह मंत्री अमित शाह थे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्र के गौरव  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के बड़े भाई सम्माननीय सोमाभाई मोदी ने की। सोमाभाई मोदी ने राष्ट्रीय स्तर के सभी संगठनों को एक सूत्र में पिरोने के लिए देशभर के सामाजिक प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया। राष्ट्रीय सम्मेलन में सब को एक मंच पर एक साथ बिठाया। मध्यप्रदेश  के भोपाल  में 2 अप्रैल को किए गए एकता के प्रयास की तर्ज पर अहमदाबाद में भी सबको एक साथ उठने बैठने और समाज हित में एकजुट होकर लड़ने का संकल्प दिलाया गया‌

teli Samaj ka mahasammelan Ahmedabad mein sampann     मंच के माध्यम से सर्व श्री रघुवर दास, चंद्रशेखर बावनकुले महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, संगम लाल गुप्ता सांसद, रामदास ताड़स सांसद, रामनारायण साहू राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य,  जयदत्त क्षीरसागर राष्ट्रीय अध्यक्ष,  उमेश नंदलाल साहू राष्ट्रीय अध्यक्ष,  मुरारी लाल गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष,  रमेश साहू राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सभी संगठनों के प्रमुखों पदाधिकारियों द्वारा एक होकर, सामाजिक अधिकारों की प्राप्ति के लिए संयुक्त रूप से संघर्ष छेड़ने की सहमति प्रदान की

 Amit Shah in teli Samaj mahasammelan Ahmedabad   इस सम्मेलन में तेली, साहू, राठौर, मोदी, गोल्हानी, गुप्ता, चेटियार, बनियार, लिंगायत आदि उप जातियों के महत्वपूर्ण पदाधिकारियों की मौजूदगी खास रही । हजारों की संख्या में समस्त राष्ट्र से तेली समाज का अद्भुत संगम अहमदाबाद में देखने को मिला।

teli Samaj mahasammelan Ahmedabad    निम्नलिखित मुद्दों पर विचार विमर्श भी हुआ। इनमें प्रमुख मुद्दे रहे- एक समाज श्रेष्ठ समाज का निर्माण, पिछड़े वर्ग के कल्याण में तेली समाज उपेक्षा, उच्च शिक्षा, रोजगार व्यवसाय, राजनैतिक क्षेत्र में तेली समाज की उपेक्षा, समाज की संख्या के आधार पर विधानसभा, लोकसभा चुनाव सहित सभी क्षेत्रों में हमारी भागीदारी, इन सभी लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सामाजिक एकता की नितांत आवश्यकता महसूस की गई। जिसकी पूर्ति के परिपालन में यह आयोजन अहमदाबाद में आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की ओर से अतिथि सम्माननीय, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुरारी लाल जी गुप्ता, श्री रामललित जी गुप्ता महा मंत्री, श्री अशोक जी राठौर राजनैतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सहित सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, मध्य प्रदेश से श्री रविकरण जी साहू प्रदेश अध्यक्ष एवं रथ यात्रा संयोजक, वरिष्ठ समाजसेवी बटन लाल साहू बेरसिया, श्री तारचंद साहू, गुलाब सिंह गोल्हानी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं रथयात्रा प्रदेश प्रभारी, अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष समाज सेवी श्री अशोक जी राठौर, श्री राजकुमार राठौर महामंत्री, श्री सुनील साहू राष्ट्रीय महामंत्री, श्री जे पी साहू वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री भोलानाथ साह प्रदेश महामंत्री, श्री दीनदयाल जी साहू राष्ट्रीय संगठन मंत्री, श्री  मयंक साहू राष्ट्रीय सचिव आई टी सेल, मध्यप्रदेश भोपाल से जितेंद्र साहू, अनिल कुमार अकेला, रमेश के साहू इटारसी, ओमेश साहू मंदसौर, रमेश साहू वेरसिया, सहित हजारों की संख्या में लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

    प्रेषक ~ संतोष राज साहू प्रदेश प्रचार प्रसार सचिव भोपाल मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन मध्य प्रदेश

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

राजिम भक्तिन माता की जीवन कथा | Rajim bhaktin Mata History