वधू - वर फॉर्म

तैलिक समाज एक हो - विधायक रणविजय साहु

26 May 2023 Rathod Teli Sahu Samaj 142 views

     फतुहा। शहर में गोविन्दपुर स्थित हाॅल में शुक्रवार को फतुहा तैलिक साहु सभा की ओर से मोरवा के विधायक और बिहार तैलिक साहु समाज के निवर्तमान अध्यक्ष  रणविजय साहु का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। विधायक रणविजय साहु के फतुहा पहुंचने पर बबलू कुमार साह एवं अन्य साहु समाज के लोगों द्वारा फोरलेन धर्मकांटा के पास भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद फोरलेन से गोविंदपुर कार्यक्रम स्थल तक विधायक रणविजय साहु का काफिला बाइक जूलूस के साथ पहुंचा। जहां तैलिक साहु समाज के लोगों ने विधायक रणविजय साहु का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बबलू कुमार साह ने किया। वहीं कार्यक्रम का संचालन जयदेव कुमार आर्य ने किया। कार्यक्रम में विधायक रणविजय साहु ने कहा कि पहले तेली समाज को अछूत जैसा समझा जाता था, लेकिन समाज एकजुट होता गया, धारणाएं बदलती गई। हम सबको एकजुट हो सरकार से अन्य सभी सरकारी लाभ लेना है। कार्यक्रम को सुरेश साव, मनोज कुमार साह, सिद्धनाथ प्रसाद सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। मौके पर मुनेश्वर प्रसाद, संजय कुमार, राजेश कुमार, रविन्द्र कुमार टोनी, श्रवण कुमार सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे ।‌

Tailik Samaj should be united - MLA Ranvijay Sahu

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Wardha teli Samaj gunvant vidyarthi satkar