Bride / Groom Form

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन रांची आयोजित दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह

29 May 2023 Sahu Teli Samaj 127 views

     कांके राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन रांची की ओर से ककि सुकुरहुड रिंग रोड के समीप बुधवार को दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय साहू एवं संचालन कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने किया। इस मौके पर सामाजिक कार्यों में विशिष्ट योगदान देने वाले विभिन्न सामाजिक वर्ग के लोगों को मुख्य अतिथि पेट्रोलियम मंत्रालय सलाहकार समिति के सदस्य रिपुसुदन साहू, उद्घाटनकर्ता सह मुख्य वक्ता महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू विशिष्ट , अतिथि जगदीश साहू उर्फ अशोक साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार, अनीता साहू आदि ने सम्मानित किया। इस मौके पर राजू ठाकुर, सरिता मुंडा, अर्पणा बाड़ा, हीरानाथ साहू, पंचम महतो, जनक महतो राजेंद्र महतो, रंगनाथ राम, रंजन पासवान, कृष्णा प्रसाद अग्रवाल, प्रशांत बैठा, सुशीला चंद्रवंशी, रेणु देवी लगन लाल ठाकुर, राजकुमार महतो, सुमित केसरी वसीम अकरम, निरंजन साहू, नरेश साहू, मो. अजहर आलम, प्रदीप ठाकुर वीरेंद्र लोहरा, अनूप लोहरा, मुकुल नायक, पूर्व मुखिया रीना देवी, अनीता साहू, वीरेंद्र गुप्ता आदि को सम्मानित किया गया ।

rashtriya teli Sahu Sangathan Ranchi aayojit danveer bhamashah Samman samaroh

    सुनील साहू ने कहा कि सभी जाति समाज को अपने सामाजिक बैठक में दूसरे जाति समुदाय के लोगों को आमंत्रित करना चाहिए ताकि सभी एक दूसरे से जुड़ सके और एकजुट होकर अपने अधिकार को बचा सकें। कहा कि जो भी राजनीतिक पार्टी तेली साहू समाज के आरक्षण के लिए आगे आएगी उसी पार्टी को हम वोट करेंगे। इस मौके पर शत्रुधन साहू, पंकज साहू, मुरारी गुप्ता, वनिता मेहता, मीना देवी, दशमी देवी, कंचन रानी, कुंज बिहारी साहू, सुरेश साहू डॉ. दानेश्वर साहू, अजीत साहू, शैलेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Osmanabad Teli Samaj gunavantha vidyarthi satkar