Bride / Groom Form

राठौर तेली समाज का कैरियर काउंसलिंग शिविर

18 June 2023 Rathod Teli Sahu Samaj 92 views

     बूंदी, 29 मई । राठौर तेली समाज द्वारा कैरियर काउंसलिंग शिविर 4 जून को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक मनमोहन अजमेरा बताया कि 4 जून को प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक छत्रपुरा तिरुपति विहार स्थित राठौर तेली समाज छात्रावास एवं सामुदायिक भवन में 10 वीं से लेकर स्नातक स्तर के विद्यार्थियों के लिए कैरियर एवं रोजगार शिविर का आयोजन होगा। जिला अध्यक्ष डॉ नन्द किशोर तवाल ने बताया कि कई बच्चे सही समय पर सही जानकारी के अभाव में उचित विषय के साथ मार्ग का चयन नहीं कर पाते इसलिए इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संयोजक मन मोहन अजमेरा ने बताया कि शिविर में सत्र 2023 में बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

तेली समाजाच्या वतीने धुळे जिल्हयातील दोंडाई येथील घटनेचा निषेध