वधू - वर फॉर्म

प्रांतीय तेली साहू महासभा की बैठक, सत्यनारायण अध्यक्ष

18 June 2023 Rathod Teli Sahu Samaj 114 views

     राजस्थान प्रांतीय तेली साहू महासभा की बैठक प्रदेश अध्यक्ष देवीलाल साहू के नेतृत्व में रविवार को कोटडी में समाज की निर्माणाधीन छात्रावास में हुई। समाजजनों ने सर्व सम्मति से नगर अध्यक्ष के लिए नारायण जरवाल, तहसील अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता सत्यनारायण तेली, तहसील प्रवक्ता कन्हैयालाल बघेरवाल एवं तहसील महामंत्री सोहन तेली किशनगढ़ को मनोनीत किया गया।

     समाज में शिक्षा को महत्व पर जोर देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाज में बेटों के साथ बेटियां भी शिक्षित होगी तभी समाज व देश का विकास संभव होगा। समाज जनों को बेटियों को अधिक से अधिक पढ़ाने की शपथ दिलाई राजधानी क्षेत्र में साहू समाज के लिए छात्रावास की भूमि चिन्हित कर खरीद ली गई है और उस पर छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है। जो समाज के मेधावी छात्रों के लिए काम में आयेगा। जिले में कक्षा 10वीं कक्षा 12 में वरीयता में आए विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुगन बोहरा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवराज तेली, तहसील अध्यक्ष रामेश्वर तेली, धर्मशाला निर्माण समिति के अध्यक्ष शंकर तेली सहित बड़ी संख्या में समाज जन व पंच पटेल मौजूद रहे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

राजिम भक्तिन माता की जीवन कथा | Rajim bhaktin Mata History