Bride / Groom Form

झारखंड तैलिक साहू महासभा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्‍न

22 June 2023 Sahu Teli Samaj 103 views

तैलिक महासभा झारखंड के नये प्रदेश अध्यक्ष बने महेश महतो, कुमार रौशन बने रांची जिलाध्यक्ष

    रातू - झारखंड तैलिक साहू महासभा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कश्यप की अध्यक्षता में हरमू स्थित स्वागतम बैंक्वेट हॉल में संपन्न हुई। बैठक में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल गुप्ता, झारखंड प्रभारी मुकेश नंदन, झारखंड इकाई के सभी जिलाध्यक्ष, प्रदेश कमेटी के सदस्य सहित प्रदेश के डेलिगेट मौजूद रहे।

State Working Committee meeting of Jharkhand Tailik Sahu Mahasabha concluded     चुनाव पर्यवेक्षक सह मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल गुप्ता ने एक वर्ष के लिए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में महेश महतो के नाम की घोषणा की। श्री गुप्ता ने पूरे झारखंड प्रदेश से आये हुए प्रतिनिधियों से लम्बी मंत्रणा की। चार घंटे चली मैराथन बैठक के बाद सर्वसम्मति से महेश महतो के नाम पर मुहर लगी ।

    मौके पर तेली समाज की सियासत में राजनैतिक भागीदारी पर चिंता व्यक्त की गयी। वक्ताओं ने संगठन को दुरुस्त कर आबादी के हिसाब से राजनीतिक दलों से हिस्सेदारी पर जोर दिया। राष्ट्रीय महामंत्री ने जहां नये ऊजार्वान अध्यक्ष पर विश्वास व्यक्त किया वहीं प्रदेश प्रभारी मुकेश नंदन ने निष्क्रिय जिलाध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को बदलने की बात कही। संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष मदन कुमार ने कमेटी के पदाधिकारियों को जनसेवा से जुड़कर कार्य करने की बात कही।

    कार्यक्रम को विजय साहू बलिराम साहू, मदन प्रसाद साहू, मुकेश मुक्ता, दिलीप साहू, राजकिशोर साहू, मनीष साहू, परमानंद साहू, दयानन्द, मनोज लाल आदि ने संबोधित किया एवं धन्यवाद ज्ञापन कुमार रौशन ने किया।

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से बलदेव महतो, पप्पू गुप्ता, सिद्धू गुप्ता, अशोक साहू, नंद किशोर साहू, रामसूरत साहू, शिव प्रसाद साहू, जनक साहू, रविंद्र साहू, सहित समाज के कई नेता गण मौजूद थे ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

तेली समाज उत्पत्ति के तीन सिद्धांत - तेली समाज इतिहास | Teli Samaj Caste History | Teli Kshatriya