वधू - वर फॉर्म

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बने राहुल साहू

06 July 2023 Teli Samaj Maharashtra 140 views

    छतरपुर। जिले के जाने माने युवा व्यवसायी, समाजसेवी और नौगांव की बुंदेलखंड दाल मिल के संचालक राहुल साहू को अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीति किया गया है, जिससे उनके समर्थकों, शुभचिंतकों, ईष्टमित्रों और रिश्तेदारों में खुशी की माहौल है। महासभा के राष्ट्रीय महासचिव रामलाल गुप्ता ने बताया कि राहुल साहू की सक्रियता, समाजसेवा व जागरुकता को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष की स्वीकृति के क्रम में राहुल साहू को मध्यप्रदेश से अखिल भारतीय तैलिक साहु महासभा की राष्ट्रीय कायर्कारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया है और निर्देशित किया गया है कि वे महासभा के संविधान के अनुसार नियमों व निर्देशों का पालन करते हुए सदस्यता अभियान चलाकर, लोगों को अधिक से अधिक जोड़कर महासभा को मजबूत करेंगे और राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठकों में प्रगति रिपोर्ट के साथ भाग लेगे। वहां राहुल को बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद से साहू समाज सहित संपूर्ण जिले के लोगों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही हैं।

Rahul Sahu became a member of the National Executive of All India Tailik Sahu Mahasabha

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा राष्‍ट्रीय कार्यकारणी बैठक मै श्री विजय चौधरी प्रदेशाध्‍यक्ष भजपा