Bride / Groom Form

वृक्षारोपण कर राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के मुख्य राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष किशोर कुमार साहू का जन्मदिन संपन्‍न

06 July 2023 Rathod Teli Sahu Samaj 110 views

1100 वृक्षारोपण कर अनोखे रूप से मनाया धूम धाम से जन्मदिवस

     भोपाल। शुक्रवार 30 जून 2023, कर्मायणी जनकल्याण समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के मुख्य राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष किशोर कुमार साहू के जन्मदिन के अवसर पर दो स्थलों पर सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक एकलॉजीकल गार्डन, कटारा हिल्स, भोपाल एवं दोपहर 12 बजे से 13.30 बजे तक दक्षिण पड़रिया, क्रिस्ट कॉलेज के पास, हरीपुर -कबर्धा रोड, रायसेन रोड, भोपाल पर भव्य रुप में वृक्षारोपण महोत्सव-2023 के तहत 1100 वृक्षारोपण के साथ प्रकृति का न करे हरण, आओ बचाएं पर्यावरण संदेश के साथ जन्मदिवस मनाया गया। जिसके मुख्य अतिथि महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री रविकरण साहू थे। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष रविकरण साहू (जबलपुर) ने 1 लाख वृक्षारोपण का महाव्रत लिया हुआ है। जिसके तहत मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में वृक्षारोपण किया जा रहा है, आज उसी की श्रृंखला में यह वृक्षारोपण किया जा रहा है

Birthday of Chief National Executive President of Rashtriya Teli Sahu General Organization Kishore Kumar Sahu celebrated by planting trees      दोनों स्थलों पर वृक्षारोपण के साथ-साथ किशोर साहू जी द्वारा केक भी काटा गया स्वल्पाहार तथा लंच की व्यवस्था रखी गई, इस अवसर पर कर्मायणी के पदाधिकारियों सहित उसके आमंत्रण पर राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन, भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दुर्गा वाहनी, करणी सेना, ब्रम्हा कुमारी आश्रम के लगभग सैकड़ों व्यक्तियों ने और राष्ट्रीय समन्वयक किशोर कुमार लहरपुर जी ने कार्यक्रम में भाग लेकर उसे सफल बनाया, कर्मायणी से अध्यक्ष ज्योति साहू, सचिव डॉ भानू साहू, कोषाध्यक्ष नीलम राज साहू, उपाध्यक्ष भारती साहूव हेमलता साहू, संयुक्त सचिव नीता साहू, वंदना हिंगवासिया, कविता गीद, कार्यकारिणी सदस्य रंजना साहू, बबली साहू, रेखा बछलिया, प्रभा सिंह चौहान, सुनीता साहू, सहित किशोर कुमार साहू, संतोष राज साहू, अजय साहू, प्रदीप साहू, रविंद्र साहू, मुकेश साहू, विमल साहू, जितेंद्र साहू, डी. डी. साहू, संतोष साहू, राकेश साहू, बीरेंद्र साहू, मुकेश साहू, रवि साहू गणेश साहू, आदर्श बछलिया, राहुल साहू, लालचंद गुर्जर (जनपद) आदि सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Birthday celebrated in a unique way by planting 1100 trees     इस अवसर पर राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री गुलाब गोल्हानी (सिवनी), प्रदेश महामंत्री श्री भोलानाथ शाह (सिंगरौली), प्रदेश अपर महामंत्री मुकेश साहू, प्रदेश प्रचार सचिव संतोष राज साहू, प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि साहू (पत्रकार), भोपाल जिला अध्यक्ष श्री गिरीश साहू (बंटी), विधायक उम्मीदवार श्री जितेंद्र साहू एवं रविंद्र साहू, भोपाल नगर अध्यक्ष विमल साहू, गणेश साहू भोपाल जिला अपर महामंत्री, दीपक साहू भोपाल जिला नगर महामंत्री, राहुल साहू भोपाल कार्यकारी अध्यक्ष आईटी प्रकोष्ठ, वीरेंद्र कुमार साहू भोपाल जिला महामंत्री आईटी प्रकोष्ठ, संजय साहू भोपाल जिला महामंत्री, भाजपा से दीन दयाल उपाध्याय मंडल अध्यक्ष तेजसिंह पटेल, नगर निगम वार्ड- 85 एवं जोन-19 अध्यक्ष-विरेन्द्र सिंह राजपूत, महीला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती ममता राय, भोपाल जिला उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता शर्मा, भाजपा पर्यवेक्षक श्री दीपक सिंह एवं यतिन मिश्रा तथा भाजपा कार्यकर्ता मनोहर सिंह भदौरिया, सतेन्द्र मिश्रा, अशिष शर्मा, मनोज पाटीदार, दुर्गावाहिनी से भावना सिंह गौड़ प्रांत सह सयोजिका दुर्गावाहिनी, डॉ मयूरी वरवड़े, शमी- हरीश, विभा श्रीवास्तव, सारिका गुप्ता, मानसी मखीजा, प्रीति सक्सेना, सुरेखा मालवीय, करणी सेना भोपाल से वंदना ठाकुर संभाग अध्यक्ष, प्रभा सिंह संभाग सचिव, ममता राजपूत हुजूर तहसील, ममता सिंह राजपूत सदस्य, सारिका सिंह ज्योति तोमर, संध्या सिंह, अरुणा सिंह भोपाल जिला प्रभारी, ममता बुन्देला भोपाल नगर अध्यक्ष, ब्रम्हाकुमारी आश्रम से अंजू दीदी साकेत नगर प्रभारी भाई, ब्रम्हाकुमार सुरतेन्द्र भाई ब्रम्हाकुमारी दिव्या दीदी कटारा हितास, धनवन्ती बहन, रमा, सुमन, अनमोल, फूला, रचना, सरस्वती, गायत्री, पूनम, काशू, मीना, बबीता, परती, रेखा, संगीता, श्वेता, अलका, उर्मिला शर्मा, दुर्गा, सुनिता, राजू, पीयूष, कुसुम, उर्मिला, अनीता, कविता, संध्या, चना, अंजलि, दुर्गा, ममला, सीधी, रेखा बबेटे, संगीता, रचना. अंजू. पीयूष, स्टेवेंड, प्रीति, स्विटी रानी, पूनम, सुरेश, मंजीत कौर, अंजू. सरिता, दिव्या, फूला, आशा, अर्चना सहित अनेको अनेक संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। उक अवसर पर श्री रविकरण साहू, ब्रम्हकुमारी से अंजू दीदी, करणी सेना से वंदना ठाकुर भाजपा से तेजसिंह पटेल, वार्ड-85 अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राजपूत, सहित कई पदाधिकारियों ने श्री किशोर कुमार साहूको जन्मदिन की शुभकामना देते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु बृक्षारोपण के महत्व का वक्तव्य दिया। श्री गुलाब सिंह गोल्हानी ने आए हुए पदाधिकारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। सभी ने अपनी-अपनी भावनाएं व्यक्त कीं, और कहा की ऐसे कार्यक्रम जन्मदिवस के उपलक्ष में हमेशा होते रहना चाहिए।

Teli Sahu General Organization Kishore Kumar Sahu Birthday celebrate

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

भक्त शिरोमणि माँ कर्माबाई का जीवन परिचय | Biography of Maa Karma Bai | Maa Karma Devi Story