वधु - वर फॉर्म

मोदी के नाम पर हमें ठगना बंद करे भाजपा - राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन

06 July 2023 Sahu Teli Samaj 15 views

बैठक राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन ने भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा

कार्यसमिति की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर प्रदेश कार्यसमिति को किया गया भंग

     गुमला । राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई, गुमला के पोद्दार धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार साहू एवं धन्यवाद ज्ञापन गुमला जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार निलेश ने किया।

BJP should stop cheating us in the name of Modi - rashtriya teli sahu mahasangathan     उक्त मौके पर बतौर मुख्य अतिथि महासंगठन के राष्ट्रीय अपर महामंत्री दीनदयाल साहू ने कहा कि लम्बे समय से तेली समाज अपनी उपेक्षा को बर्दाश्त करता रहा है। बार बार मोदी के नाम पर हम थोक वोट भाजपा को देते आ रहे हैं परन्तु भाजपा लगातार हमें नजर अंदाज कर बंधुआ वोटर समझती है।

     अब भागीदारी नहीं तो वोट नहीं के तर्ज पर हम निर्णय लेने को बाध्य हो चुके हैं।

     कार्यसमिति की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर . के प्रदेश कार्यसमिति को भंग कर दिया गया ताकि समाज को भागीदारी दिलाने के उद्देश्य को ध्यान में रखकर नयी कार्यसमिति का गठन किया जा सके। राजधानी रांची स्थित आवासीय प्रदेश कार्यालय जो सामाजिक लोगों के ठहरने का एकमात्र निःशुल्क सेवा केन्द्र है उसे प्रदेश और जिला कार्यसमिति ने आपसी सहयोग से संचालित करने का प्रस्ताव पारित किया।

BJP & Modi should stop cheating with teli sahu Samaj - rashtriya teli sahu mahasangathan     प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि दीनदयाल साहू, प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू के: अलावे कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष केदार साव, संजय स्नेही, हरिनाथ साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार साहू, विकास कुमार साव, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा प्रियंका कुमारी, जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता, पलामू जिला अध्यक्ष अशोक प्रसाद साव एवं लातेहार जिला अध्यक्ष रामप्यारे साहू एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुंज बिहारी साव ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

    गुमला जिला से दिलीप नीलेश, संजय कुमार साहू, गोपाल कुमार, महेश कुमार लाल, अशोक कुमार साहू (मुन्नाजी) जगन्नाथ साहू, विनोद कुमार साह, अजित साहू, पवन कुमार गुप्ता, राजेश्वर साहू, राजीव कुमार साहू, राजकिशोर साहू, सरजू प्रसाद साहू, नितेश कुमार, मुन्ना प्रसाद, दुर्गा प्रसाद, पंचू साहू, जयश्री साहू जी के अलावे गुमला से काफी गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यसमिति की बैठक में नहीं आ सके राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय अपर महामंत्री ने की शिरकत

     अपरिहार्य कारणों से राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यसमिति की बैठक में शामिल नहीं हो सके। लेकिन उनके स्थान पर दिल्ली से राष्ट्रीय अपर महामंत्री दीनदयाल साहू का गुमला आगमन हुआ। राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यसमिति बैठक भी संपन्न हुई। गुमला के पोदार धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार साहू एवं धन्यवाद ज्ञापन गुमला जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार निलेश ने किया।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Madhya Pradesh tailik Sahu Mahasabha mahila sammelan