वधू - वर फॉर्म

राजस्थान प्रांतीय तैलिक साहू महासभा का सम्मान समारोह कोटा

06 July 2023 Rathod Teli Sahu Samaj 173 views

      राजस्थान प्रांतीय तैलिक साहू महासभा का सम्मान समारोह आज कोटा में राठौर, तेली समाज छात्रावास में आयोजित किया गया कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया समाज के सामाजिक उत्थान, शिक्षा, राजनीतिक उत्थान एवं राजनीतिक क्षेत्र में तेली समाज का अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व हो इसके लिए पांच सूत्र मांगों को लेकर जयपुर में प्रदेश स्तर की महा रैली को लेकर वरिष्ठ पदाधिकारी से सार्थक चर्चा की । इस दौरान साथ में विशिष्ट अतिथि के रूप में युवराज जी राठौर, बूंदी जिला अध्यक्ष प्रदेश महामंत्री आत्माराम जी लाईवाल, संगठन महामंत्री गोपाल जी कसोदनिया, राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष देवराज जी तेली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम जी फुलेरा, नवरत्न जी बलसोरा, किशनगढ़ तकनीकी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष इंजनियर हरीबक्ष जी, भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष रामपाल जी साहू, ओम जी पूर्व प्रधान, कोटा छात्रावास अध्यक्ष, गोवर्धन जी राठौड़ युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद जी राठौड़, जिला अध्यक्ष महावीर जी राठौड़, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ भूपेंद्र जी राठौड़, महिला प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश्वरी जी राठौर, कोटा महिला जिला अध्यक्ष कुसुमलता जी राठौर, बारां महिला जिला अध्यक्ष कमलेश जी राठौर, झालावाड़ महिला जिलाध्यक्ष लता जी राठौर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा जी राठौर, बारां शीला जी राठौर झालावाड़, कुसुम जी राठौर, ममता जी राठौर कोटा आदि समाज बंधु उपस्थित रहे ।

Rajasthan prantik tailik Sahu Mahasabha Samman samaroh Kota

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

UGC Bill Controversy: मोदी जी और तेली समाज पर 'षड्यंत्र' की सच्चाई ?