वधू - वर फॉर्म

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न

07 July 2023 Sahu Teli Samaj 167 views

     रांची: प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू के राँची आवास पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार साहू, प्रदेश मंत्री आशीष कुमार साहू, जिला प्रभारी कुंज बिहारी साहू एवं रांची जिलाध्यक्ष संजय साहू के साथ एक तैयारी बैठक बुधवार को सम्पन्न हुआ । मौके पर पूर्व घोषणानुसार 2 जुलाई को गुमला जिला के निलेश कम्पलेक्स में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होना सुनिश्चित है! उक्त मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सम्माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री साहू मुरारी गुप्ता जी की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। बैठक में सभी जिला से प्रदेश कार्यसमिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण, जिलाध्यक्ष, कार्यकारी जिलाध्यक्ष, वरिय जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री सादर आमंत्रित हैं। श्री साहू ने बताया कि कुछ जिला के लोग एक जुलाई के शाम में ही गुमला पहुंच जाएंगे जबकि कुछ जिला से दो जुलाई को सुबह पहुंचेंगे। कुछ ऐसे भी जिला हैं जहां के लोग राँची प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे और दो जुलाई को सुबह 7 बजे गुमला के लिए प्रस्थान करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन का मुख्य उद्देश्य है समाज को राजनीतिक भागीदारी दिलाना ! इसके लिए पुरी कार्यसमिति को सर्वसम्मति से भंग करके नई कमिटी गठन करने पर विचार किया जा सकता है।

rashtriya teli Sahu MAHA Sangathan Pradesh Karyasamiti baithak sampann

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

tilvan teli samaj pune vadhu var melava