Bride / Groom Form

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की बैठक में मंत्री का स्वागत

26 July 2023 Sahu Teli Samaj 103 views

     राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन गढ़वा की एक बैठक संगठन के कोषाध्यक्ष टंडवा निवासी सुधीर कुमार गुप्ता के आवास पर आयोजित की गई । बैठक में मुख्य रूप से गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह राज्य के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर उपस्थित थे। राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन गढ़वा के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता व उनकी पूरी टीम की ओर से मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। बैठक में कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर संरक्षक डॉ राकेश रंजन गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, राजबली प्रसाद गुप्ता, मानिकचंद प्रसाद गुप्ता, मुकेश कुमार गुप्ता, डॉ आलोक कुमार गुप्ता, उदय गुप्ता, अजीत गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संत कुमार, जिला महामंत्री टिंकू गुप्ता, जिला संगठन मंत्री लखन प्रसाद गुप्ता, जिला प्रभारी मनोज प्रसाद गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष विशाल कुमार, युवा अध्यक्ष रूपेश कुमार गुप्ता, जिला संगठन महामंत्री डॉ सोनू कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी सूरज गुप्ता, दिलीप गुप्ता, इंजीनियर विवेक गुप्ता, इलु गुप्ता, मुकेश कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता, गणेश प्रसाद गुप्ता, रूपेश कुमार गुप्ता, विकास कुमार गुप्ता, विशेश्वर प्रसाद गुप्ता, नाथन शाह, आनंद गुप्ता, दिनेश गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।

Welcome to the minister in the meeting of National Teli Sahu General Organization

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Sant Shiromani Sant Santaji Maharaj payi Wari sohala Aurangabad Teli Samaj