Bride / Groom Form

तेलघाणी बोर्ड के गठन के लिए एकजुट होना पड़ेगा साहू समाज को

26 July 2023 Rathod Teli Sahu Samaj 91 views

     राजस्थान प्रांतीय तैलिक साहू महासभा के तत्वावधान में सोमवार को हुरडा में साहू समाज की तहसील स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता | साहू महासभा के भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष रामपाल आसरवा ने की।

     मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री आत्माराम लाइवाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश संगठन महामंत्री गोपाल कसोदणिया मौजूद रहे। बैठक में संरक्षक गोपाल बडगूजर ने समाज बंधुओं से सामाजिक संगठन को मजबूत करने, समाज को शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति प्रदान करने का आह्वान किया। टोंक संगठन मंत्री सत्यनारायण साहू ने तेलघाणी बोर्ड के गठन के लिए एकजुट होकर प्रयास करने पर बल दिया। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री आत्माराम लाइवाल ने समाज के बच्चों के शैक्षिक विकास और सामाजिक एकजुटता पर बल दिया।

     इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामपाल आसरवा ने तहसील स्तरीय कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें अध्यक्ष गोपाल कसोदणिया, उपाध्यक्ष हगामीलाल नैनवा, मीडिया प्रभारी हंसराज साहू, सह मीडिया प्रभारी राजाराम साहू, संगठन मंत्री पद पर भैरूलाल साहू को नियुक्त किया गया। बैठक में प्रदेश मंत्री ( राजनीतिक प्रकोष्ठ ) कन्हैयालाल, संभाग सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष • उदयराम पंचोली, युवा मोर्चा जिला महामंत्री दुर्गालाल साहू, जगदीश साहू सत्यनारायण साहू, महावीर साहू, नानूराम साहू आदि मौजूद रहे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

tilvan teli samaj lakdi teli ghana