वधू - वर फॉर्म

अजमेर साहू समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न

26 July 2023 Rajasthan Teli Sahu Samaj 138 views

     अजमेर । अखिल भारतीय साहू वैश्य युवा महासभा की ओर से शिवदासपुरा जयपुर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। जिसमे अजमेर के भी खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि समाज कल्याण बोर्ड की चैयरमेन अर्चना शर्मा और अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश झालीवाल ने इस अवसर पर कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। समाज के विकास के साथ-साथ देश के विकास में भी युवाओं की अहम भूमिका होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा में भी ध्यान देना चाहिए, शिक्षा से ही हर एक समाज का व्यक्ति उच्च पदों पर नहीं बैठेगा तब तक परिवार व समाज का विकास नहीं कर पाएगा। ना ही देश को कोई दिशा मिल पाएगी। अखिल भारतीय साहू वैश्य युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व इस कार्यक्रम के आयोजक रोहित झालीवाल ने बताया कि कैलाश झालीवाल शिवदासपुरा के पूर्व सरपंच कैलाश मीणा कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन शंभू लाल मीणा ने खिलाड़ियों का उत्सावर्धन करने के लिए 51 सौ रुपए की सहायता राशि प्रदान की। इस अवसर पर मोहन लाल साहू, भरत झालीवाल, प्रह्लाद साहू, बाबूलाल साहू, महावीर साहू, मनीष साहू, रामू साहू, सुरेश साहू, सत्यनारायण साहू, घनश्याम साहू, विनोद साहू, किशन साहू आदि विजेताओं को शिल्ड व स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया।

Cricket competition of Ajmer Sahu Samaj concluded

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

tilvan teli samaj pune vadhu var melava