वधू - वर फॉर्म

चुनाव में राजनीतिक भागीदारी के लिए पटना में होगी विशाल रैली : विधायक

26 July 2023 Sahu Teli Samaj 147 views

     आबादी के अनुसार राजनीतिक भागीदारी के लिए अंतिम दम तक लड़ेंगे. बिहार में 85 लाख की आबादी वाले तेली समाज को आबादी के अनुसार राजनीतिक भागीदारी के लिए पटना में। लोस चुनाव से पहले पांच लाख लोगों की रैली निकलेगी. इसके बाद राजनीतिक अधिकार के लिए शंखनाद होगा, उक्त बातें जिला तैलिक साहू सभा के अभिनंदन समारोह में सभा के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक रणविजय साहू ने कही. उन्होंने कहा कि 2024 के लोस चुनाव में चार सीट और विधानसभा में 25 सीटों पर चुनाव जीतने की रणनीति पर तेली समाज संकल्पित है. वहीं अन्य वक्ताओं ने कहा कि इस बार तेली समाज ने नये प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व पर विश्वास किया है. उम्मीद है कि प्रदेश की नयी टीम समाज के लोगों के विश्वास पर पूरा खरा उतरेगी. सभा इस बार तैलिक छात्रावास, साहू समाज भवन का निर्माण शुरू करेगी. प्रदेश अध्यक्ष सहित 18 प्रदेश पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया. वक्ताओं में जिलाध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष साहू भूपाल भारती, चंद्रिका प्रसाद साहू, भीम कुमार साहू, रेखा गुप्ता, महेंद्र प्रसाद साहू, किरण साह, पीके गुप्ता, एनपी साहू, हिमांशु गुप्ता, सहित अन्य शामिल थे. समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता, संचालन महामंत्री सीताराम साह, धन्यवाद ज्ञापन डीके अबोध ने किया.

There will be a huge rally in Patna for political participation in elections MLA

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

अभंग रक्षक श्री संत संताजी जगनाडे महाराज अभंग लेखन करताना | Sant Santaji Maharaj Writing Abhang