वधू - वर फॉर्म

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन जिलाध्यक्ष मनोनयन हेतू रायसुमारी और भागीदारी को लेकर चर्चा

01 September 2023 Rajasthan Teli Sahu Samaj 185 views

     जिलाध्यक्ष मनोनयन हेतू रायसुमारी और भागीदारी को लेकर चर्चाएं हुई आज दिनांक 22/07/2023 को राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की बैठक मानिकचंद प्रसाद गुप्ता के आवास पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता और संगठन के संरक्षक मानिकचंद प्रसाद गुप्ता के संचालन में सम्पन्न हुई ज्ञात हो कि राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन झारखण्ड की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 2 जुलाई को गुमला में हुई थी! उक्त बैठक में सर्वसम्मति से प्रदेश और सभी जिला कार्यसमिति को भंग कर दिया गया था! अब प्रदेश और जिला कार्यसमिति गठन करने से पहले प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू सभी जिला में जाकर संगठन से सम्बन्धित लोगों से रायसुमारी कर रहे हैं। इसी क्रम में आज गढ़वा जिला के लोगों के साथ रायसुमारी किया गया।

Discussion regarding and participation for nomination of rashtriya Teli Sahu Maha Sangathan District President     प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि सभी जिला में रायसुमारी सम्पन्न हो जाने के बाद अगस्त माह में प्रदेश कार्यसमिति और सभी जिलाध्यक्ष का घोषणा करूंगा ! उन्होंने यह भी कहा कि तेली समाज भाजपा को 99% वोट देता है फिर भी भाजपा तेली समाज के लोगों को बंधुआ वोटर समझती है, भागीदारी नहीं देती है और मोदी जी के नाम पर सिर्फ ठगती रहती है! अब भागीदारी नहीं तो वोट नहीं के तर्ज पर जागरुक वोटर होने का परिचय देगा तेली समाज ! सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि जिला पदाधिकारीयों की बैठक प्रत्येक महीना अलग अलग प्रखंड में किया जाएगा बैठक में मुख्य रूप से पलामु प्रमंडल प्रभारी संजय स्नेही, पलामु जिला से अशोक प्रसाद साहू, सुनील गुप्ता मुकेश गुप्ता संतलाल गुप्ता, मनोज प्रसाद गुप्ता सुधीर गुप्ता, रुपेश गुप्ता, लखन गुप्ता, राजबली गुप्ता, गणेश गुप्ता, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, मानिकचंद गुप्ाजेंद्र प्रसाद गुप्ता, रामाकांत गुप्ता, गुप्ता, रामचंद्र प्रसाद गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता, विशाल कुमार, प्रदीप कुमार गुप्ता, अरविंद गुप्ता सूरज गुप्ता विक्की गुप्ता गुप्ता नाथून साह गणेश प्रसाद गुप्ता डॉक्टर ज्ञान प्रकाश डॉक्टर आलोक प्रसाद गुप्ता अजीत गुप्ता डॉक्टर सोनू गुप्ता, लखन प्रसाद गुप्ता प्रदीप गुप्ता इत्यादि कई लोग शामिल रहें भवदीय :- मनीष गुप्ता, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन, गढ़वा !*

 

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

maa Karma Devi jayanti maha aarti Bemetara Sahu samaj