जगन्नाथ स्वामी मां कर्मा साहू /राठौर एकता सामाजिक जन जागृति रथ यात्रा उतर प्रदेश
जगन्नाथ स्वामी मां कर्मा साहू /राठौर एकता सामाजिक जन जागृति रथ यात्रा का मध्य प्रदेश की तर्ज पर झांसी उतर प्रदेश में भी प्रारंभ की जाना सुनिश्चित किया गया है । दिनांक 05/09/2023 से उत्तर प्रदेश में सामाजिक अधिकारों को लेकर साहू/राठौर समाज के साथ रथयात्रा संयोजक श्री जगदीश प्रसाद साहू के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों से रथयात्रा निकाली जाना सुनिश्चित किया गया है। जिसमें आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, राकेश गुरु राठौर राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त एवं तेलगानी बोर्ड के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री रविकरण जी साहू और साहू समाज के श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मातृ शक्ति एवं बहनो के द्वारा कलश धारण करते हुए डी जे बैंड बाजा सहित हजारों मात्र शक्तियों के द्वारा शोभा यात्रा निकाली गईं!
