प्रान्तीय तैलिक साहू महासभा के नए प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत
राजस्थान, चित्तौड़गढ़: - राजस्थान चित्तौड़गढ़ में प्रान्तीय तैलिक साहू महासभा ने अपने प्रांतीय अध्यक्ष देवी लाल साहू का स्वागत किया। इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष अजय बनवार ने उनका भव्य स्वागत किया, जो पहले बार अल्प प्रवास पर प्रांतीय कैबिनेट के साथ चित्तौड़गढ़ पहुंचे। समारोह के दौरान उन्हें शिवालिक विहार स्थित बंगले में अच्छे तरीके से स्वागत किया गया।
समारोह के संचालन को समाज बन्दू राजेन्द्र कुमार राजोरा, वकील साहब बृजेश राठौर, कविराज भगवती लाल पंडिहार, रमेश चंद्र, दया रेलवे, मुकेश वासिया, रजनीश मेहरानीया, मुकेश साहू, नवीन काकरदा, युवा समाज सेवी पंकज राजोरा, धीरू साहू, कीर्तन बनवार, और अन्य समाज बन्दू प्रमुखों ने संभाला।
