वधू - वर फॉर्म

भारतीय तैलिक साहु राठौर महासभा ठाणे जिला आयोजित मेगा रक्तदान शिविर संपन्न

05 November 2023 sant santaji maharaj jagnade 100 views

     डोंबिवली । भारतीय तैलिक साहु राठौर महासभा ठाणे जिला व डोंबिवली शहर, कल्याण शहर कमेटी के द्वारा भारतीय तैलिक साहु राठौर महासभा संस्थापक अध्यक्ष रामनारायण साहूजी (पूर्व सांसद) जन्म दिन के उपलक्ष्य में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेगा रक्तदान शिविर व हेल्थ चेकअप शिविर का आयोजन डोंबिवली के राजाजी पथ के आदर्श विद्यालय में किया गया ।

     सैकड़ों की संख्या में लोगों ने रक्तदान किया और हेल्थ चेकअप का लाभ उठाया। इस कार्यक्रम में भा.तै.सा.रा.महासभा संगठन के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रतीलाल गुप्ता, समाज सेवक मोहन गुप्ता, महाराष्ट्र प्रांतिक तैलिक महासभा ठाणे विभागीय अध्यक्ष सुनील चौधरी, समाज सेवक सुनील गुप्ता, मिरा भाईंदर, वसई, ठाणे जिल्हा महिला अध्यक्ष सुशिला गुप्ता, पालघर जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता, डोबिवली महिला शहर अध्यक्ष मिना गुप्ता, ठाणे जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, कल्याण अध्यक्ष शिवलाल साहु, डोंबिवली शहर अध्यक्ष संजीव गुप्ता, ठाणे जिला मिडिया प्रभारी राजु प्रसाद गुप्ता, साहेबलाल, अवनीश, राजु, प्रितेश, नरेश, देवेन्द्र, रमेश, विमल, जियालाल, अनिल, जयेश सुनिल, श्रवण, दिनेश, महेंद्र, ओमप्रकाश, रवी सर्व पदाधिकारी व अन्य सहयोगी संस्था, दोस्ताना जनसेवा ग्रुप, दादर से जनहित तेली सेवा संघ के रुपचंद गुप्ता, काशीनाथ गुप्ता, धड़ाकेबाज युवा प्रतिष्ठान, हिंदी भाषी जनता परिषद, भारतीय साहु तेली समाज, राजाजी पथ गणेश मित्र मंडल डोबिवली, केन्द्रीय मानवाधिकार संगठन नई दिल्ली, शिवनलीनी प्रतिष्ठान, जनहित प्रतिष्ठान, संकट मोचन हनुमान मंडल, साहु तेली वेलफेयर ट्रस्ट, जाणता प्रतिष्ठान आदि संगठन ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Shri sant Santaji Jagnade Maharaj Jayanti Deori, Gondia