वधू - वर फॉर्म

कोडरमा में तेली समाज ने किया भाजपा का पुतला दहन

06 November 2023 Sahu Teli Samaj 174 views

     झुमरी तिलैया । प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार गुमला भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी ने कहा था कि तेली समाज के नेता लोग अवसरवादी, नकाबपोशी और छुटभैये जैसे होते हैं, जो सरासर तेली समाज का अपमान था। इस अपमान के खिलाफ झारखंड के विभिन्न जिलों से राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के नेतागण प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा था कि भाजपा माफी मांगे अन्यथा तेली समाज चरणबद्ध तरीके से भाजपा के खिलाफ विरोध कार्यक्रम करेगा परन्तु भाजपा ने अभी तक माफी नहीं मांगा।

Teli community burnt effigy of BJP in Koderma      जिसके बाद मामला बढ़ने पर राँची, गुमला, जमशेदपुर खूँटी चतरा पलामु और लातेहार जिला में भाजपा का पुतला दहन करने के बाद रविवार को 1 भारी बारिश के बीच राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के तत्वावधान में झुमरी तिलैया के स्थानीय झंडा चौक पर तेली समाज के लोगों ने मिलकर भाजपा का पुतला दहन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष किशोर साव ने कहा कि हमारा तेली समाज भाजपा को 99: वोट देता है और भाजपा भागीदारी देने के बजाय समाज को अपमानित करने का दुःसाहस कर रही है। बहरहाल भाजपा के तेली समाज के खिलाफ किए गए निंदआत्मक बयान के बाद राज्यभर के समाज में भाजपा को लेकर घोर आक्रोश की भावना उत्पन्न है। भाजपा के पुतला दहन कार्यक्रम में भुनेश्वर साव, कुलदीप साहू, अर्जुन साव, अरुण साव, बीरू साव, उमेश साव, संतोष साव, पिंटू साव रितिक कुमार, रामु साव, विजय साव के आलावे भारी संख्या में तेली साहू बंधुगण शामिल रहें। भाजपा प्रदेश कार्यालय घेराव की दी चेतावनी पूर्व अध्यक्ष किशोर साहू ने कहा की समाज का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश भाजपा यदि अब भी साहू समाज से माफी नहीं मांगती है।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Ajmer Sahu sena sanman samaroh