Bride / Groom Form

महापर्व छठ पर शिविर लगाकर सेवा करेगा जमशेदपुर तैलिक साहू महासभा

09 November 2023 Sahu Teli Samaj 99 views

     जमशेदपुर। मंगलवार को अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की हुई एक बैैठक में साकची भामाशाह चौक में महापर्व छठ के शुभ अवसर पर चार दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। साकची जिला कार्यालय में बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश साहू बताया कि 16 नवंबर को भामाशाह चौक में निःशुल्क लौकी का वितरण किया जाएगा। 18 नवंबर को 201 सूप का वितरण होगा।

Jamshedpur Tailik Sahu Mahasabha will serve by setting up a camp on the great festival Chhath     19 नवंबर की संध्या मानगो स्वर्ण रेखा नदी घाट में शिविर का उद्घाटन कर पूजन सामग्री अगरबत्ती, सिंदूर, रुई, आम का दातुन, कपूर, धी का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। 20 नवंबर की सुबह गाय का दूध, छठ व्रत धारी के लिए चाय बिस्कुट एवं जल का निःशुल्क व्यवस्था किया जाएगा। आज की बैठक का संचालन कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार ने किया। बैठक को सफल बनाने में मुख्य रूप से वरीय उपाध्यक्ष रंजीत कुमार साव, उपाध्यक्ष पप्पू साहू, सलाहकार शैलेंद्र कुमार, रंजीत गुप्ता, महिला अध्यक्ष पूजा साहू, युवा अध्यक्ष आदित्य धनराज शाह, बागबेड़ा थाना क्षेत्रीय अध्यक्ष संतोष गुप्ता, सत्यदेव प्रसाद, कमलेश साहू, जिला सचिव राजेश प्रसाद, अशोक साहू, संजय साहू ,महिला उपाध्यक्ष रीता देवी, महामंत्री रेनू गुप्ता आदि मौजूद थे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन युवा उपाध्यक्ष गौतम साहू ने किया।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Madhya Pradesh tailik Sahu Mahasabha mahila sammelan