वधू - वर फॉर्म

अब बंधुआ वोटर नहीं रहेगा तेली समाज : सुनील साहू

10 November 2023 Sahu Teli Samaj 155 views

     राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन खूंटी प्रखंड की एक बैठक बड़ाबारू ग्राम में हुई प्रखंड अध्यक्ष जीतवाहन महतो की अध्यक्षता एवं कुमार ब्रज किशोर के संचालन में आयोजित बैठक में बतौर मुख्य अतिथि महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू एवं विशिष्ट अतिथि संरक्षक पंचू महतो एवं जिलाध्यक्ष नरेंद्र साहू उपस्थित हुए। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि जब रूपेश पाण्डेय और अंकिता सिंह की हत्या होती है तब तमाम हिंदू संगठन सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करते हैं परंतु जब कलावती देवी की हत्या हुई तब एक भी हिंदू संगठन ने विरोध प्रदर्शन नहीं किया। इतना ही नहीं रूपेश पाण्डेय और अंकिता सिंह हत्याकांड को लेकर बयानबाजी करने वाले एक भी भाजपा नेता ने कलावती देवी हत्याकांड पर कुछ नहीं कहा।

Teli community will no longer be a bonded voter Sunil Sahu

     परिणाम स्वरुप कलावती देवी मृतक परिवार को आज तक न्याय नहीं मिला। अब तेली समाज में भी जागरुकता आ रही है। भविष्य में होने वाली किसी भी चुनाव में तेली समाज अब बंधुआ वोटर नहीं रहेगा। संरक्षक पंचू महतो ने कहा कि आरक्षण हमारा संवैधानिक अधिकार है। वर्तमान की हेमंत सरकार हो या पूर्व की भाजपा सरकार सभी ने हमलोगों को शून्य प्रतिशत आरक्षण देकर तेली समाज सहित सभी पिछड़ा जाति के संवैधानिक अधिकार को कुचलने का काम किया है।

     इसीलिए हमलोगों ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है कि अगामी चुनाव में एनडीए और इंडिया गठबंधन के खिलाफ तीसरी राजनीतिक पार्टी को साथ देंगे जो हमारे संवैधानिक अधिकार के लिए संघर्ष करेगा। मौके पर राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन बड़ा बारु ग्राम समिति का गठन भी किया गया। जिनमें संरक्षक श्री महतो, अध्यक्ष मुकेश महतो, उपाध्यक्ष राजू महतो और तुलसी महतो, सचिव इंदर राम महतो और शिवनाथ महतो तथा कोषाध्यक्ष बसंत महतो को सर्वसम्मति से चुना गया। महिला ग्राम समिति के लिए अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला देवी, उपाध्यक्ष श्रीमती वीणा देवी, सचिव श्रीमती दशमी देवी तथा कोषाध्यक्ष श्रीमती खुशबु कुमारी को सर्वसम्मति से चुना गया। मौके पर दुर्गा राम, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती हेमंती देवी, कैलाश महतो, विक्रम नाग, बालकिशुन, अजय कुमार, संदीप कुमार समेत बड़ी | संख्या में लोग उपस्थित थे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Delhi Sahu Rathore samaj yuvak yuvati parichay sammelan & pratibha samman samaroh