वधू - वर फॉर्म

तैलिक महारैली लखनऊ

18 November 2023 Sahu Teli Samaj 155 views

तैलिक महारैली में शामिल होंगे सोमभाई मोदी

     दिनांक 25 नवम्बर 2023 दिन शनिवार को रमाबाई अम्बेडकर मैदान में तैलिक महारैली का आयोजन किया जायेगा।  इस महारैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े भाई सोमभाई मोदी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कैसरबाग स्थित शुभम सिनेमा में भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के संस्थापक अध्यक्ष और पूर्व सांसद राम नरायण साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह जानकारी दी गई। बैठक में भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष रमा शंकर साहू ने बताया ने कि तैलिक साहू राठौर समाज की जन-जागृति रथ यात्रा 5 सितम्बर 2023 को झांसी से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के 65 जिलों का भ्रमण कर चुकी है। इसका नेतृत्व राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य जगदीश प्रसाद साहू प्रदेश अध्यक्ष (राजनैतिक प्रकोष्ठ) भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा कर रहे हैं।

Tailik Maharally Lucknow

    उन्होंने बताया कि तैलिक साहू राठौर समाज की जन जागृति रथ यात्रा का समापन आगामी 25 को लाखों की भीड़ के साथ तैलिक महारैली के रूप लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में होगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अहमदाबाद गुजरात से वरिष्ठ समाजसेवी सोमभाई मोदी शामिल होंगे। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े भाई हैं।

    वरिष्ठ समाजसेवी बडनगर गुजरात विशिष्ट अतिथि : श्री रामेश्वर तेली माननीय पेट्रोलियम राज्य मंत्री, भारत सरकार श्री पुर्णेश मोदी माननीय विधायक सूरत, गुजरात श्री उमेश नन्दलाल शाहू माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वागताध्यक्ष : श्री राम नरायन साहू माननीय पूर्व सांसद (राज्य सभा ) उदघाटनकर्ताः श्री संगमलाल गुप्ता माननीय सांसद प्रतापगढ़ संयोजक : राकेश राठौर 'गुरू' माननीय राज्य मंत्री उ0प्र0 सरकार रथ यात्रा संयोजक : जगदीश प्रसाद साहू प्रदेश अध्यक्ष राजनैतिक प्रकोष्ठ अध्यक्षताः श्री ओम प्रकाश गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष उ. प्र.

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Delhi Sahu Rathore samaj yuvak yuvati parichay sammelan & pratibha samman samaroh