Bride / Groom Form

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा बागबेड़ा द्वारा लौकी व सूप वितरण

18 November 2023 Rathod Teli Sahu Samaj 105 views

     जमशेदपुर, 14 नवंबर : अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की बागबेड़ा थाना क्षेत्रीय कमिटी द्धारा छठ पर्व पर 16 को लौकी वितरण एवं 17 नवंबर को सूप का नि:शुल्क वितरण बागबेड़ा गणेश मैदान में किया जायेगा. उक्त आयोजन को सफल बनाने के लिए बागबेड़ा क्षेत्रीय कमिटी अध्यक्ष संतोष गुप्ता की अध्यक्षता में बागबेड़ा गणेश नगर कार्यालय में बैठक हुई. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष राकेश साहू, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, वरीय उपाध्यक्ष शिवलोचन शाह, महिला अध्यक्ष पूजा साहू मौजूद थे. मौके पर राकेश साहू ने बताया कि जिला एवं क्षेत्रीय कमिटी द्वारा कई छठ घाट की साफ-सफाई भी कराई जा रही है. बैठक को सफल बनाने में क्षेत्रीय कमिटी महामंत्री उमेश कुमार साहू, रीता देवी सतदेव प्रसाद, नीतू साहू आदि मौजूद थे.

Gourd and soup distribution by All India Tailik Sahu Mahasabha Baghbeda

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Samaj Oil Making