Bride / Groom Form

साहू समाज का दीपावली मिलन समारोह रविवार को सृष्टि मैरिज गार्डन में होगा आयोजित

01 December 2023 Teli Samaj Maharashtra 109 views

     भोपाल साहू समाज का दीपावली मिलन समारोह रविवार को भोपाल के विदिशा रोड माली खेड़ी में स्थित सृष्टि मैरिज गार्डन में दिनांक 26 नवंबर दिन रविवार को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिलाओं के खेलकूद के आयोजन, महिलाओं एवं बच्चों के डांस, बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगितासहित मनोरंजन के कई कार्यक्रम किए जाएंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के तत्वाधान में किया जा रहा है जिसमें संगठन के पदाधिकारी ने साहू समाज के समस्त लोगों से परिवार सहित इस कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील की है । कार्यक्रम में भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई है जिसमें सभी समाज बंधु दीपावली मिलन समारोह के दौरान प्रसादी का लाभ लेंगे ।

 

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Samaj amravati Gun Gaurav sanskritik samaroh