साहू समाज के नवनिर्वाचित विधायक श्री रामनिवास शाह सिंगरौली का झीलों की नगरी भोपाल में भव्य स्वागत सम्मान
17 December 2023 Rajasthan Teli Sahu Samaj 12 views
भोपाल - 09 दिसंबर 2023 कर्मायणी जनकल्याण समिति के तत्वावधान में झीलों की नगरी मध्यप्रदेश की राजधानी, भोपाल के आशाराम नगर, बागसेवनिया में साहू समाज के सिंगरौली से नवनिर्वाचित विधायक श्री रामनिवास शाह जी का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री रामनिवास शाह सहित विशिष्ठ अतिथियों में श्री देवेश पाण्डेय नगर निगम अध्यक्ष, श्री नरेश शाह- पूर्व उपाध्यक्ष सिंगरौली विकास प्राधिकरण, श्री सुंदरलाल शाह, जिला महामंत्री भाजपा सिंगरौली, श्री अरविंद दुबे जिला उपाध्यक्ष भाजपा सिंगरौली आदि सभी का फूल मालाओं, बुके, शॉल श्रीफल से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन कर्मायणी के संस्थापक संरक्षक श्री किशोर कुमार साहू ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कर्मायणी के संस्थापक पदाधिकारी गणों में श्री संतोष राज, मुकेश साहू, विमल साहू, डी. डी. साहू, जितेंद्र साहू, संजय साहू, रविंद्र साहू, प्रदीप साहू, आशुतोष साहू, उत्सव साहू, श्रीमती ज्योति साहू, श्रीमती भानू साहू, श्रीमती सीमा राठौर, श्रीमती मालती राठौर आदि ने पुष्प गुच्छों व फूल मालाओं के द्वारा श्री रामनिवास शाहजी का स्वागत सम्मान किया। सम्मान के पश्चात सभी ने स्वरूचि भोज का आनंद लिया। सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने बधाई उद्बोधन में विधायक महोदय को निर्वाचन में प्रचंड बहुमत से जीत पर बधाई दी। सभी आमंत्रित अतिथियों में सर्वश्री देवेश पाण्डेय, नगर निगम अध्यक्ष, श्री नरेश शाह पूर्व उपाध्यक्ष सिंगरौली विकास प्राधिकरण, श्री सुंदरलाल शाह, जिला महामंत्री भाजपा- सिंगरौली, श्री अरविंद दुबे, जिला उपाध्यक्ष भाजपा- सिंगरौली आदि अतिथियों ने अपने उदबोधन में उक्त अवसर पर पूर्ण चुनाव अभियान में जीत तक अपने अनुभव शेयर किए, तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रामनिवास शाह जी ने इसे जनता की जीत बताया और इसमें मोदी जी, शाह जी की राष्ट्रीय नीतियां, कार्यक्रम तथा लाड़ली बहनों का एकमुश्त योगदान प्रमुख था, अंत में कर्मायणी अध्यक्षव महामंत्री श्रीमती ज्योति साहूब श्रीमती भानू साहू ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
शेयर करा:
📺 संबंधित व्हिडिओ:
▶️
Click to load video
PM नरेंद्र मोदी, तेली OBC समाज और UGC Bill Controversy - जाति है कि जाती ही नहीं