Bride / Groom Form

टोंक जिला साहू समाज का जिलास्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह सात जनवरी को होगा, तैयारियों को लेकर बैठक

22 December 2023 Rathod Teli Sahu Samaj 116 views

बैठक  - समारोह टोडा के बावड़ी के मां जलदेवी में करने का निर्णय लिया

     टोंक जिला स्तरीय साहू समाज प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर रविवार को यज्ञ के बालाजी स्थित साहू समाज की धर्मशाला में आयोजित की गई। मंत्री विशाल पहलवान साहू ने बताया कि इस साल का जिलास्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 7 जनवरी 2024 को टोडारायसिंह के बावड़ी स्थित मां जलदेवी में करने का निर्णय लिया।

District level talent felicitation ceremony of Tonk District Sahu Samaj will be held on January 7 meeting regarding preparations      कक्षा 10वीं, 12वीं, स्नातक व स्नातकोत्तर की प्रतिभाओं के साथ ही नवनियुक्त राजकीय सेवा चयनित कार्मिकों, आईआईटी, राज्य स्तरीय खिलाड़ी, विलक्षण प्रतिभा व अन्य विभिन्न क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल आयोजन के लिए सर्वसम्मति से माधोदास पंचोली व रामावतार बाथरा को संरक्षक, एडीईओ सीताराम साहू को जिला संयोजक, विष्णु कुमार साहू ( उनियारा) को सह-संयोजक, ओम प्रकाश साहू टोडा कोषाध्यक्ष व राहुल साहू को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसी प्रकार जिले कि सभी तहसीलों में ब्लॉक अध्यक्ष बनाए है।

     बैठक में ट्रस्ट मन्दिर अध्यक्ष माधोदास साहू, मंत्री विशाल पहलवान साहू, कोषाध्यक्ष सागरमल, विष्णुजी उनियारा, पार्षद बादल साहू, राहुल, मुन्नालाल बियानी, सीताराम, ओमप्रकाश, रमेश, लालचन्द, जितेंद्र कुमार, घासीलाल चौधरी, राकेश, विश्वजीत, राहुल बियाणी, प्रहलाद कनवाड़ा, दशरथ बावड़ी, रामअवतार बाथरा, भागचन्द, रामप्रसाद पंचोली, आशीष पंचोली समेत समाज के कई लोग मौजूद रहे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Ajmer Sahu sena sanman samaroh