वधु - वर फॉर्म

राजिम पहुँचने पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का विधायक रोहित साहू के निवास में हुआ भव्य स्वागत

10 January 2024 Teli Samaj Maharashtra 11 views

     राजिम - भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में शामिल होने धर्म नगरी राजिम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव का विधायक रोहित साहू के निवास में कार्यकताओं ने भव्य स्वागत । मुख्यमंत्री बनने पश्चात उनके प्रथम राजिम आगमन पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकताओं ने गजमाला और पुष्प भेंटकर मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उपमुख्यमंत्री अरुण साव राजिम विधायक रोहित साहू के निवास में कुछ देर रुके और सामान्य परिचर्चा की। विधायक रोहित साहू के निवास में उनके परिजनों ने भी आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू, भाजपा जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राहुल सेन, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष हरित, मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजू साहू, नेपाल साहू, डिगेश साहू, रामाधार साहू, ओमप्रकाश साहू, पन्ना साहू, विजय कंडरा, किशोर साहू, ओंकार साहू, ओंकार यदु, वीरेंद्र साहू, दीपक साहू, प्रीतम साहू भाजपा महिला मोर्चा से पूर्णिमा चंद्राकर, देवकी साहू, छाया राही, खुशी साहू, संतोषी श्रीवास्तव, लक्ष्मी श्रीवास्तव, अनीता यादव, भुनेश्वरी साहू, ज्योति ठाकुर सहित अनेक कार्यकताओं की उपस्थिति रही ।

On reaching Rajim the Chief Minister and Deputy Chief Minister were given a grand welcome at the residence of MLA Rohit Sahu

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Samaj Teli ekta rally delhi