Bride / Groom Form

संत संताजी जगनाडे महाराज मंदिर का जल्द होगा सौंदर्यीकरण - उपमुख्यमंत्री फडणवीस

13 January 2024 sant santaji maharaj jagnade 102 views

    नागपुर. महानगर प्रतिनिधि, संताजी महाराज समाधि मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण का कार्य जल्दी ही शुरू होगा. इसके लिये 25 करोड़ की शासकीय निधि देने की घोषणा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संताजी महाराज के पुण्यतिथि स्मरणोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में की. कार्यक्रम का आयोजन संत संताजी जगनाडे महाराज स्मारक नंदनवन में किया गया था. इस मौके पर फडणवीस ने संताजी जगनाडे महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अभिवादन किया. इससे पूर्व समिति के अध्यक्ष यशवंत खोब्रागडे के हाथों सुबह 6 बजे महाराज की प्रतिमा को पंचामृत स्नान कराया गया. कार्यक्रम में विधायक कृष्णा खोपड़े, कैलास गायधने, राम कोल्हे, गुंजन देशमुख, सरिता गिल्लुरकर, जगदीश देशमुख, गोपाल वाघमारे, निखील भुते, मोरेश्वर गभने सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

Saint Santaji Jagannade Maharaj temple Ka Hoga Saundaryakaran - Deputy Chief Minister Fadnavis

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

तेली समाजाची राजकीय ताकद - विदर्भातील तेली समाजाचे राजकीय वर्चस्व | Political Power of Teli Samaj