वधू - वर फॉर्म

नीमच घाणावार तेली समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन की कार्यकारिणी गठित

13 January 2024 Rathod Teli Sahu Samaj 164 views

अध्यक्ष सत्यनारायण पड़ियार, सचिव प्रकाश दशौरा व कोषाध्यक्ष सत्यनारायण गुणेरीया

     नीमच, 08 जनवरी। घाणावार तेली समाज धर्मशाला प्रबंधन समिति के सालाना आय- व्यय को लेकर 7 जनवरी रविवार को प्रातः 11 बजे एक बैठक भादवामाता घाणावार तेली समाज धर्मशाला में रखी गई थी, जिसमें धर्मशाला अध्यक्ष प्रकाश वाथरा ने समाज बंधुओं के मार्गदर्शन में दिसम्बर 2022 से दिसम्बर 2023 तक आय-व्यय, लेखा पेश करने के साथ ही 18 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर नवीन कार्यकारिणी गठित की गई, जिसमें सर्व सहमति से अध्यक्ष पद पर सत्यनारायण पड़ियार पालसोड़ा, सचिव प्रकाश दशौरा बड़कुआ व कोषाध्यक्ष सत्यनारायण गुणेरीया नलखेड़ा, सह सचिव राजेश हुव- सिया डीकेन, उपाध्यक्ष निलेश राठौर (मुन्देड़ी), ललित सरतलीया (कनघटी ), जगदीश कानुड़ा (सरवानिया महाराज ), श्याम कुराड़ीया रामप्रसाद (डीकेन), शिवलाल हाड़ा (मनासा), मदनलाल पंचोली (मोरवन), मुकेश अस्तोलीया (बावल), महेश चौरड़ीया (सावन), मीडिया प्रमुख निर्मल राठौर (जगगाखेड़ी), दीपक राठौर (गुंदारिया पालसोड़ा) के नाम का ऐलान किया गया। इसके साथ ही घाणावार तेली समाज की सहमति पर ऐतिहासिक सामूहिक विवाह का आयोजन 21 अप्रैल 2024 को आयोजित करने का फैसला लिया गया है। आभार मोडीराम पंडियार पालसोड़ा ने प्रकट किया।

Neemuch Ghanavar Teli Samaj samuhik Vivah Sammelan karyakarini

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

teli samaj Matrimony, matrimonial form submit in Marathi