वधु - वर फॉर्म

संताजी विकास महामंडल स्थापित करे आर्वी शाखा ने एसडीओ को सौपा ज्ञापन

13 January 2024 sant santaji maharaj jagnade 38 views

     आर्वी, 9 जनवरी- तेली समाज की आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, राजकीय उन्नति के लिये श्री संताजी विकास महामंडल स्थापन करने की मांग का ज्ञापन श्री संताजी अखिल तेली समाज संगठन की आर्वी शाखा ने आर्वी के एसडीओ को 8 जनवरी को अनिल बजाईत के मार्गदर्शन में सौंपा ज्ञापन में लिखा है कि राज्य में अन्य समाज की विकासात्मक दृष्टि से विविध प्रकार के समाज विकास मंडल स्थापन किये गये हैं. कोविड-19 के बाद तेली समाज में बेरोजगारी, खेती व अन्य व्यवसाय, समाज का तेल घानी का व्यवसाय प्रभावित हुआ है. जिससे ग्रामीण व शहरी परिसर का तेली समाज विकास की दृष्टि से अनदेखा रहा है.

 Arvi branch submitted memorandum to SDO to establish Santaji Vikas Mahamandal

    तेली समाज के विकास को मुख्य प्रवाह में लाने श्री संताजी विकास महामंडल स्थापन कर तेली समाज में नया चैतन्य, आशावादी दृष्टिकोण निर्माण होगा और समाज के सर्वांगीण विकास की दृष्टि से न्याय मिलेगा. ज्ञापन देते समय अविनाश टाके, सुरेंद्र गोठाणे, भरत जयसिंगपुरे, अरुण काहडे, संदीप लोखंडे, पवन शिरभाते, विनायक जयसिंगपुरे, घनश्याम बिजवे आदि उपस्थित थे. इस ज्ञापन पर सकारात्मक चर्चा की गयी. सरकार के पास प्रयास किये जाने का आश्वासन दिया गया.

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Osmanabad Teli Samaj gunavantha vidyarthi satkar