Bride / Groom Form

तेली पिछड़ा वैश्य महासभा के राष्ट्रीय महासचिव अखिलेश कुमार साहू जी का भोपाल में भव्य स्वागत सम्मान

25 February 2024 Sahu Teli Samaj 131 views

     झीलों की नगरी भोपाल में आज तेली पिछड़ा वैश्य महा सभा के राष्ट्रीय महासचिव अखिलेश कुमार साहू जी, जिला महामंत्री भगवान साहू, प्रदेश संगठन मंत्री रितेश शाह सभी सिंगरौली से और संगठन के प्रदेश प्रमुख संरक्षक आदरणीय श्री तेली पुरुषोत्तम गुप्ता एडवोकेट भोपाल से सभी आज मध्य प्रदेश तेलघानी बोर्ड एमपी नगर के कार्यालय पर पधारे, जहाँ पर सभी आगंतुकों का शॉल, फूलों का हार, माता कर्मा जी की दुपट्टा और टोपी पहनाकर उन सभी का स्वागत सम्मान तेली पुरुषोत्तम गुप्ता एडवोकेट, कैबिनेट मंत्री दर्जा माननीय श्री रविकरण साहू जी मध्य प्रदेश तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष के निज सहायक संतोष राज साहू और गणेश राम साहू जिला प्रभारी के द्वारा किया गया, राष्ट्रीय महासचिव सहित सभी ने संतोष राज साहू को तेली पिछड़ा वैश्य महा सभा में आई टीम सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर बधाई सहित शुभकामनाएँ दी, पधारे हुए अतिथियों के साथ संगठन को सुचारू रूप से विस्तार करने के ऊपर विशेष चर्चा की, राष्ट्रीय महामंत्री जी ने अपनी पुत्री के विवाह में पधारने के लिए तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं को स्नेहील आमंत्रण भी दिया, संतोष राज और गणेश राम साहू जी ने कार्यालय में पधारने के लिए सभी आगंतुको का हृदय से धन्यवाद और साधुवाद दिया।

National General Secretary of Teli Pichda Vaishya Mahasabha Akhilesh Kumar Sahu was given a grand welcome in Bhopal

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

तेल घाणी, तेल घाणा