झारखंड में साहू समाज के द्वारा विरोध सभा का आयोजन किया गया
09 April 2024 Sahu Teli Samaj 64 views
रामगढ़ - झारखंड में समाज के द्वारा साहू भवन रामगढ़ में एक विरोध रूप में सभा की गई। जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता और नंदू गुप्ता के द्वारा एवं मंच संचालन शिव शंकर साहू के द्वारा किया गया। मौके पर अध्यक्ष रवि साहू जिला अध्यक्ष अनिल कुमार महासचिव रविंद्र साहू वरिष्ठ केंद्रीय सदस्य राधेश्याम साहू, वरिष्ठ सदस्य संतोष कुमार रंजन, वैश्य मद्धेशिया समाज के अध्यक्ष डोमन गुप्ता, साहू समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार और छोटू साहू समाज के सचिव राकेश कुमार गुप्ता उपस्थित थे। वैश्य पटवारी समाज के रविंद्र चौधरी एवं 56 वैश्य जातियों ने अपनी संख्या बल से झारखंड में 40% आबादी अपने हिस्सेदारी के हिसाब से मांग करते हुए सरयू राय जैसे जयचंदों का घोर विरोध किया है।
केंद्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता ने कहा कि सनातनी हिंदू विरोधी जो भी समाज के अंदर हैं और वह समाज का विरोध करने वाले और सनातन को तोड़ने वाले अपने होश में आ जाइए अन्यथा जिस दिन वैश्य और ओबीसी का चंदा और वोट आप जयचंदों के लिए बंद कर दिया जाएगा फिर आप कहीं भी नजर नहीं आएंगे। सरयू राय किसके नेता जिसके इशारे पर काम कर रहे हैं वह जनता से छुपी नहीं है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के नेतृत्व पर उंगली उठाकर और वैश्य समाज एवं ओबीसी जिसकी आबादी 55 से 60 पर्सेट बहुसंख्यक प्रत्येक विधानसभा और लोकसभा में है जिसकी अनदेखी करने का दुस्साहस सरजू राय जैसे जयचंद ना करें अन्यथा वैश्य और ओबीसी विरोध करेगी तो इसका परिणाम उनको भी भोगना पड़ेगा। इस सभा में गणमान्य लोग रोहित सा अनिल कुमार रविंद्र साहू नरेंद्र कुमार सुमित कुमार पटवा दो कुमार राजेश कुमार साह, अशोक गुप्ता, विनोद कुमार अनिल कुमार गुप्ता, सुरेंद्र साहू, राकेश कुमार " प्रभु साह, चंद्रहास चौधरी अनिल पटवा, कृष्ण प्रसाद मनमोहन चौधरी, वीरेंद्र साह, रविंद्र चौधरी, राजकुमार साहू नंदकिशोर गुप्ता सुनील कुमार शाह तरुण कुमार साहू, राजेश कुमार गुप्ता, अनुराग कुमार, शंभू प्रसाद शाह, महेश प्रसाद शाह, सुरेंद्र शाह, संजय शाह, अंबर कुमार आदि उपस्थित थे।
शेयर करा:
📺 संबंधित व्हिडिओ:
▶️
Click to load video
maa Karma Devi jayanti maha aarti Bemetara Sahu samaj