वधू - वर फॉर्म

डोंबिवली साहू तेली समाज आयोजित मां कर्मा देवी जयंती महोत्सव एवं होली स्नेह मिलन समारोह संपन्न

11 April 2024 Teli Samaj Mumbai 168 views

     डोंबिवली । साहू तेली समाज संगठन के द्वारा 5 अप्रैल शाम 4 बजे से 8 बजे के बीच मां कर्मा देवी जयंती महोत्सव एवं होली स्नेह मिलन समारोह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। साहू तेली समाजिक कार्यक्रम शुरुआत माता कर्मा जी की आरती, पुजा, अर्चना द्वारा किया गया उसके की बाद सभी साहू गुप्ता तेली समाज के अतिथियों का स्वागत सम्मान, शाल, पुष्पगुच्छ एवं माता कर्मा देवी जी की प्रतिमा देकर किया गया। कार्यक्रम में समाज की बेटी प्रियंका गुप्ता द्वारा गीत संगीत का आयोजन था जिसमे माता कर्मा देवी की आरती से लेकर होली के मनमोहन गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अतिथि मंच पर समाज के महानुभावों द्वारा माता कर्मा देवी की जिवनी एवं समाज को एकजुट एवं समाज प्रगतिशील कैसे बने विषयों पर अपनी अपनी वाणी से समाज को मागदर्शन किए। कार्यक्रम समापन में आभार व्यक्त कर समाज के लोगों ने पुष्प द्वारा एक दुसरे से होली खेले और अल्पोहार का आनंद लिए। इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि राममूरत गुप्ता (बाबा सेठ), मोहन गुप्ता, रतीलाल गुप्ता, सुनिल चौधरी, नगरसेवक प्रभुनाथ गुप्ता, किसन जेठे, हिराचंद गुप्ता, ललनप्रसाद गुप्ता, सुनिल गुप्ता, मेहीलाल गुप्ता, गणेश गुप्ता, मेहीलाल गुप्ता, नरेन्द्र नवल तेली, लालबहादुर गुप्ता, रुपचंद गुप्ता प्रोफेसर डॉ दिनेश गुप्ता, पुष्पा ताई बोरसे, जय नारायण गुप्ता एवं आदरणीय समाज के महानुभावों की उपस्थिति रही।

Dombivli Sahu Teli Samaj maa Karma Devi Jayanti Mahotsav & Holi Milan samaroh

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Aali Bhakta Shrestha Shri Sant Santaji maharaj jagnade Marg Naamkaran