वधू - वर फॉर्म

मां कर्मा देवी जयंती पर साहू समाज ने निकाली बैरसिया में भव्य शोभा यात्रा

20 April 2024 Sahu Teli Samaj 156 views

     बैरसिया - साहू समाज बैरसिया द्वारा भक्त शिरोमणी मां कर्मा देवी की जयंती शुक्रवार को हर्षोल्लास से मनाई गई। इस मौके पर सामाजिक बंधुओ ने विशाल चल समारोह निकाला । यह चल समारोह साबलिया मंदिर से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए साहू समाज मंदिर बालविहार पहुंचा। चल समारोह का नगर के हिंदू उत्सव समिति, मालवीय रजक समाज सहित कई धार्मिक सामाजिक संगठनो ने पुष्प वर्षा कर और मां कर्मा की झांकी की आरती उतार कर स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर श्री मालवीय रजक युवा कल्याण समिति के अध्यक्ष धीरज मालवीय और उनके पदाधिकारीयो द्वारा बैरसिया साहू समाज के अध्यक्ष जितेंद्र साहू डागा, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष गोलू साहू, साहू समाज के संभागीय मीडिया प्रभारी पत्रकार श्याम साहू को पुष्प माला पहनाकर कर और पुष्प बर्षा कर सम्मानित किया एवं मां कर्मा देवी की आरती उतार कर धर्म लाभ अर्जित किया। आपको बता दे कि इस कार्यक्रम में हाथी पर सवार मां कर्मा की से झांकी, जबलपुर पधारे कृष्ण गोपी बने नृत्य करते कलाकार, डीजे और तासे पर आकर्षण थिरकते युवा का केंद्र रहे। इस कार्यक्रम में बैरसिया विधायक विष्णु खत्री, पूर्व विधायक भक्तपाल सिंह राठौड़, सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Maa karma jayanti by Berasia Sahu Samaj

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

तेली समाज उत्पत्ति के तीन सिद्धांत - तेली समाज इतिहास | Teli Samaj Caste History | Teli Kshatriya