वधू - वर फॉर्म

दूनी साहू समाज ने मनाई मां कर्मा की जयंती

20 April 2024 Rajasthan Teli Sahu Samaj 207 views

    दूनी साहू समाज की आराध्य देवी भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी का जन्मोत्सव दूजा माता की धर्मशाला में मनाया गया। दूनी साहू समाज के महिला और पुरुष ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। तेली पिछड़ा वैश्य महासभा प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण साहू ने मां कर्मा देवी की जीवनी पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार साहू ने कहा कि बड़ी श्रद्धा के साथ कर्मा देवी का महोत्सव टोंक जिले के विभिन्न तहसीलों में भी मनाया जाना चाहिए। महिलाओं ने कर्मा जयंती के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। समाज के वरिष्ठ समाज बंधु रामदेव साहू, चिरंजीवी लाल साहू पोखर साहू, शिवदयाल साहू, बाबूलाल साहू, अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, संगठन मंत्री, अरविंद साहू, संरक्षक गणेश साहू, ओम प्रकाश साहू, श्याम साहू, विष्णु साहू, महावीर साहू, नंद किशोर साहू, राधेश्याम साहू आदि मौजूद थे।

Dooni Sahu Samaj aayojit Maa karma jayanti

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

संत संताजी जगनाडे महाराजानां मूठमाती देण्यासाठी वैकुंठातून आवतरले तुकोबाराय | Santaji & Sant Tukaram