वधु - वर फॉर्म

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन गढ़वा ने भक्त शिरोमणि मां कर्मा को किया याद

20 April 2024 Sahu Teli Samaj 113 views

     गढ़वा : राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन गढ़वा के कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता के टंडवा पुल स्थित संस्थान के प्रांगण में सोमवार को संगठन द्वारा भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी का जन्म जयंती समारोह मनाया गया । कार्यक्रम का उदघाटन मां कर्मा देवी के तस्वीर पर माला पहनाकर एवं पुष्प अर्पित कर जिलाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता द्वारा किया गया । इस दौरान उन्होंने भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की जीवनी के बारे में विस्तारपूर्वक बताया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मां कर्मा देवी को भक्त शिरामणि का दर्जा प्राप्त है। सभी को उनका अनुकरण करना चाहिए ताकि समाज के लोग हर क्षेत्र में आगे आ सके। इस कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री डा. राकेश रंजन गुप्ता, प्रदेश मंत्री संत कुमार गुप्ता, जिला महामंत्री मनोज प्रसाद गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष रूपेश कुमार गुप्ता, कार्यकारी नगर मंडल अध्यक्ष रूपेश आदि थे।

Rashtriya Teli Sahu Mahasangan Garhwa remembers Bhakt Shiromani maa Karma Devi

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Mahasamund Sahu Samaj pratibha samman samaroh