वधू - वर फॉर्म

छोटीसादड़ी साहू समाज द्वारा मां कर्मा देवी पर विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

20 April 2024 Rajasthan Teli Sahu Samaj 177 views

     छोटीसादड़ी । साहू स्वयं सहायता समूह छोटीसादड़ी द्वारा साहू समाज की आराध्य मां कर्मा देवी की जयंती की पूर्व संध्या पर मां कर्मा देवी पर विचार गोष्ठी का आयोजन साहू समाज भवन गोमाना दरवाजा छोटीसादड़ी पर आयोजित किया गया। सह कोषाध्यक्ष आदित्य वाथरा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहू समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष शिक्षा एवं साहित्य जगन्नाथजी सोलंकी, विशिष्ट अतिथि साहू जिला महामंत्री प्रतापगढ़ लक्ष्मीनारायणजी इंदौरा, साहू महिला अध्यक्ष सुशीला राठौर, साहू युवा अध्यक्ष दिलीप वाथरा, साहू वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष रामबिलास वाथरा, साहू वेलफेयर सोसायटी संचालक छगनलालजी खामोरा, साहू स्वयं सहायता समूह के मंत्री पुखराज वाटकिया, साहू स्वयं सहायता समूह के कोषाध्यक्ष विष्णुलालजी धामनोदिया रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष साहू स्वयं सहायता समूह राजमल राठौर ने की । कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों ने मां कर्मा देवी को माला पहनाकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर प्रारंभ की। सोलंकी ने मां कर्मा देवी के जीवनी पर विस्तार से बताया कि मां कर्मा का जन्म विक्रम संवत 1070 में झांसी में हुआ था, मां कर्मा बचपन से ही कृष्ण भक्त थीं, तथा अनेक चमत्कार शुरू से हुए तथा भगवान जगन्नाथ को अपने हाथों से खिचड़े का भोग लगाया था। इंदौरा ने मां कर्मा पर एक रचना प्रस्तुत की । खामोरा ने भी मां कर्मा पर अपने विचार रखें।

Chhoti Sadri Sahu Samaj dwara maa Karma Devi par vichar Gosti aayojan     महिला अध्यक्ष सुशीला राठौर ने भी हर वर्ष कर्मा जयंती मनाने की बात कही। युवा अध्यक्ष वाथरा ने मां कर्मा से प्रेरणा लेने की बात कही। अंत में साहू स्वयं सहायता समूह अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए साहू स्वयं सहायता समूह की तीन वर्ष की आय - व्यय प्रस्तुत किया तथा बचत राशि को साहू समाज के हित में कार्यकारिणी द्वारा योजना बनाकर खर्च करने की बात बताई तथा सहायता समूह की आगामी तीन वर्षिय योजना भी बताईं। कार्यक्रम में कर्माबाई के जीवन के आदर्शों को जीवन में उतारने की प्रेरणा ली।

 

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Samaj amravati Gun Gaurav sanskritik samaroh